इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किये गए ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन’ के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए इसके महत्त्व को रेखांकित करें।

    14 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा:

    • राष्ट्रीय पोषण मिशन’ क्या है ?
    • इसके उद्देश्य।
    • इसका महत्त्व।

    राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग 50 प्रतिशत बच्चे कुपोषण तथा कम वज़न जैसी बीमारियों के शिकार हैं, ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा नीति आयोग द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पोषण मिशन प्रारंभ करने का फैसला लिया गया।

    इस मिशन के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

    • इस मिशन का लक्ष्य कुपोषण और जन्म के समय बच्चों का वज़न कम होने संबंधी समस्याओं को प्रत्येक वर्ष 2 प्रतिशत तक कम करना है।
    • मिशन का मुख्य लक्ष्य बच्चों में उनकी लंबाई कम बढ़ने की समस्या (ठिगनापन) का निवारण करना भी है।
    • इसका लक्ष्य 2022 तक ठिगनेपन की समस्या में 25 प्रतिशत तक की कमी लाना है।
    • एनीमिया से पीडि़त बच्चों, महिलाओं तथा किशोरों की संख्या में प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत की कमी लाना।
    • इसमें सूचना और संचार प्रौद्योगिकी जैसे घटक शामिल होंगे, जो रियल टाइम निगरानी प्रणाली पर आधारित होंगे।

    राष्ट्रीय पोषण मिशन का महत्त्व:

    • किसी भी राष्ट्र को विकसित बनाने का सपना तभी पूरा हो सकता है जब इसके नागरिक स्वस्थ हों।
    • ध्यातव्य है कि आज के स्वस्थ और सुपोषित बच्चे ही भविष्य के स्वस्थ नागरिक बनेंगे और इन्हीं स्वस्थ नागरिकों से बेहतर और क्रियाशील मानव संसाधन का निर्माण होता है।
    • यह अति आवश्यक है कि बच्चों में कुपोषण की इस समस्या का समाधान किया जाए। इसके लिये एक खाद्य और पोषण आयोग की स्थापना, संपूर्ण देश में पोषण के स्तर को बढ़ाए जाने की जरूरत जैसी बातों पर भी ध्यान देना होगा।
    • इस मिशन से लगभग 10 लाख लोगों को फायदा पहुँचेगा तथा यह मिशन स्वस्थ बच्चे व सक्षम महिला के रूप में समृद्ध मानव पूंजी का निर्माण करेगा जिससे लोगों की सीखने की प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।
    • शैक्षिक व स्वास्थ्य पैमाने पर भी भारत एक मज़बूत राष्ट्र के रूप में विकास करेगा जो अंततः इस मिशन को गरीबी बेरोज़गारी व विषमता को समाप्त करने वाला सिद्ध करेगा।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2