रैपिड फायर
पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली
- 04 Nov 2025
- 14 min read
यूक्रेन को पश्चिमी सहयोगियों, विशेष रूप से जर्मनी से अतिरिक्त पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली प्राप्त हुए हैं, ताकि तेज़ हो रहे रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला किया जा सके।
पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली
- जानकारी: PATRIOT का पूरा नाम है Phased Array Tracking Radar for Intercept on Target, जिसे रेथियॉन टेक्नोलॉजीज़ (Raytheon Technologies) ने विकसित किया है।
- पैट्रियट प्रणाली, जो अमेरिका में निर्मित है, वैश्विक स्तर पर सबसे उन्नत एंटी-मिसाइल प्लेटफॉर्म में से एक है और जर्मनी इसका यूक्रेन के लिये सबसे बड़ा आपूर्तिकर्त्ता है।
- यह एक मोबाइल सतह-से-हवा मिसाइल प्रणाली है, जो 1980 के दशक से सेवा में है और इसका उपयोग विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों एवं क्रूज़ मिसाइलों को रोकने के लिये किया जाता है।
- तकनीकी क्षमताएँ: यह प्रणाली 150 किमी. दूर लक्ष्यों का पता लगा सकती है और 20 किमी. ऊँचाई तक पहुँच सकती है तथा आने वाली मिसाइलों के खिलाफ 15–20 किमी. की रक्षा कवरेज प्रदान करती है।
- वैश्विक उपयोगकर्त्ता: यह प्रणाली 16 देशों द्वारा उपयोग की जाती है, जिनमें जर्मनी, जापान, इज़रायल, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब और पोलैंड शामिल हैं।
विश्व भर में वायु रक्षा प्रणालियाँ
|
देश |
वायु रक्षा प्रणालियाँ |
|
भारत |
आकाश प्रणाली, पृथ्वी एयर डिफेंस (PAD), QRSAM (सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित मिसाइल प्रणाली)। |
|
अमेरिका |
गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा परियोजना (प्रस्तावित), पैट्रियट, THAAD (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस), NASAMS (नेशनल एडवांस्ड सतह-से-हवा मिसाइल सिस्टम), अवेंजर सिस्टम। |
|
रूस |
S-400 “ट्रायम्फ”, S-500 “प्रोमेतेय”, बुक और टोर सिस्टम। |
|
चीन |
HQ-9, HQ-16, HQ-22, HQ-19 |
|
इज़रायल |
आयरन डोम, डेविड्स स्लिंग, एरो 2 और एरो 3। |
| और पढ़ें: बैलिस्टिक और वायु रक्षा प्रणालियों में भारत की प्रगति |
