इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020

महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स 2020

दिवस 22

  • 10 Aug 2020
  • 2 min read

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020 के आर्टिकल पेज पर आपका स्वागत है। इस पेज पर हम आपको 3 सुविधाएँ उपलब्ध कराएँगे:

  • रीविज़न के लिये टॉपिक्स की एक सूची।
  • यदि आवश्यक हो तो टॉपिक्स पर एक संक्षिप्त चर्चा।
  • इन टॉपिक्स को तैयार करने के लिये विभिन्न स्रोतों के लिंक।
पेज पर सूचीबद्ध किसी भी टॉपिक के बारे में संशय की स्थिति में आप कमेंट्स में इसके बारे में पूछ सकते हैं, हम आपके संशय को दूर करने का बेहतर प्रयास करेंगे। इसके अलावा, हम वेब आधारित अन्य शिक्षण स्रोतों जैसे वेबसाइट या वीडियो के लिंक भी शेयर कर सकते हैं अथवा आपके लिये पुस्तकें, डाक्यूमेंट्स आदि संदर्भित कर सकते हैं।
कृपया अपने साथी अभ्यर्थियों के प्रति सौहार्दपूर्ण रहें तथा संशय-समाधान से संबंधित इन संवादों का उपयोग स्पष्ट रूप से इसके निर्दिष्ट उद्देश्यों के लिये ही करें।

पर्यावरण: प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन

प्रत्येक वर्ष पर्यावरण और जैव-विविधता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे जाते हैं। इस टॉपिक से संबंधित प्रश्नों का दायरा बहुत ही व्यापक है। लेकिन विगत वर्षों के प्रश्नों का विश्लेषण कर यह समझा जा सकता कि प्रायः उन घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं जो समाचारों में रहे हैं। इसलिये हमने प्रत्येक प्रकार के प्रश्नों के लिये कुछ महत्त्वपूर्ण समसामयिक घटनाओं पर आधारित आर्टिकल्स का चयन किया है जिनके लिंक नीचे दिये गए हैं।

पारितंत्र और पारिस्थितिकी

विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, 'पारितंत्र (ईकोसिस्टम)' शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है? (2015)

(a) एक-दूसरे से अन्योन्यक्रिया करने वाले जीवों (ऑर्गनिज्म) का एक समुदाय।

(b) पृथ्वी का वह भाग जो सजीव जीवों (लिविंग ऑर्गनिज्म्स) द्वारा आवासित है।

(c) जीवों (ऑर्गनिज्म्स) का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसमें वे रहते है।

(d) किसी भौगोलिक क्षेत्र के वनस्पतिजात और प्राणिजात।


प्र. मरुस्थल क्षेत्रों में जल ह्रास को रोकने के लिये निम्नलिखित में से कौन-सा/से पर्ण रुपांतरण होता है/होते हैं? (2018)

1- कठोर एवं मोमी पर्ण

2- लघु पर्ण

3- पर्ण की जगह काँटे

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 2 और 3

(b) केवल 2

(c) केवल 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा “कार्बन निषेचन” (कार्बन फर्टिलाइज़ेशन) को सर्वोत्तम वर्णित करता है? (2018)

(a) वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के कारण बढ़ी हुई पादप वृद्धि।

(b) वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के कारण बढ़ा हुआ तापमान।

(c) वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के परिणामस्वरूप महासागरों की बढ़ी हुई अम्लता।

(d) वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के द्वारा हुए जलवायु परिवर्तन के अनुरूप पृथ्वी पर सभी जीवधारियों का अनुकूलन।


प्र. निम्नलिखित पर विचार कीजिये: (2018)

1- पक्षी

2- उड़ती धूल

3- वर्षा

4- बहती हवा

उपर्युक्त में से कौन-से पादप रोग फैलाते हैं?

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 3 और 4

(c) केवल 1, 2 और 4

(d) 1, 2, 3 और 4


प्र. FAO पारंपरिक कृषि प्रणालियों को 'सार्वभौमिक रूप से महत्त्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली (Globally Important System 'GIAHS)' की हैसियत प्रदान करता है। इस पहल का संपूर्ण लक्ष्य क्या है? (2016)

1- अभिनिर्धारित GIAHS के स्थानीय समुदायों को आधुनिक प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना जिससे उनकी कृषि उत्पादकता अत्यधिक बढ़ जाए।

2- पारितंत्र-अनुकूल परंपरागत कृषि पद्धतियाँ और उनसे संबंधित परिदृश्य (लैंडस्केप), कृषि जैव-विविधता और स्थानीय समुदायों के ज्ञानतंत्र का अभिनिर्धारण एवं संरक्षण करना।

3- इस प्रकार अभिनिर्धारित GIAHS के सभी भिन्न-भिन्न कृषि उत्पादों को भौगोलिक सूचक (जिओग्राफिकल इंडिकेशन) की हैसियत प्रदान करना।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 2

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3


जैव-विविधता तथा संरक्षण हेतु प्रयास

विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. भारतीय कृषि परिस्थितियों के संदर्भ में, “संरक्षण कृषि” की संकल्पना का महत्त्व बढ़ जाता है। निम्नलिखित में से कौन-कौन से संरक्षण कृषि के अंतर्गत आते हैं? (2018)

1- एकधान्य कृषि पद्धतियों का परिहार

2- न्यूनतम जोत को अपनाना

3- बागानी फसलों की खेती का परिहार

4- मृदा धरातल को ढकने के लिये फसल अवशिष्ट का उपयोग

5- स्थानिक एवं कालिक फसल अनुक्रमण/फसल आवार्तनों को अपनाना

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) 1, 3 और 4

(b) 2, 3, 4 और 5

(c) 2, 4 और 5

(d) 1, 2, 3 और 5


प्र. निम्नलिखित में से किस एक में पाखुई वन्यजीव अभयारण्य अवस्थित है? (2018)

(a) अरुणाचल प्रदेश

(b) मणिपुर

(c) मेघालय

(d) नगालैंड


प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2018)

1- “संकटपूर्ण वन्यजीव पर्यावास” (क्रिटिकल वाइल्डलाइफ हैबिटैट) की परिभाषा वन अधिकार अधिनियम, 2006 में समाविष्ट है।

2- भारत में पहली बार बैगा (जनजाति) को पर्यावास (हैबिटैट) अधिकार दिये गए हैं।

3- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत के किसी भाग में विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों के लिये पर्यावास अधिकार पर आधिकारिक रूप से निर्णय लेता है और उसकी घोषणा करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. हाल ही में कुछ शेरों को गुजरात के उनके प्राकृतिक आवास से निम्नलिखित में से किस एक स्थल पर स्थानांतरित किये जाने का प्रस्ताव था? (2017)

(a) कॉर्बेट नेशनल पार्क

(b) कुनो पालपुर वन्यजीव अभयारण्य

(c) मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य

(d) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान


प्र. भारत में, यदि कछुए कि एक जाति को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के अंतर्गत संरक्षित घोषित किया गया हो, तो इसका निहितार्थ क्या है? (2017)

(a) इसे संरक्षण का वही स्तर प्राप्त है जैसा कि बाघ को।

(b) इसका अब वन्य क्षेत्रों में अस्तित्त्व समाप्त हो गया है, कुछ प्राणी बंदी संरक्षण के अंतर्गत हैं; और अब इसके विलोपन को रोकना असंभव है।

(c) यह भारत के एक विशेष क्षेत्र में स्थानिक है।

(d) इस संदर्भ में उपर्युक्त (b) और (c) दोनों सही हैं।


प्र. निम्नलिखित में से कौन-सा एक नेशनल पार्क इसलिये अनूठा है कि वह एक प्लवमान (फ्लोटिंग) वनस्पति से युक्त अनूप (स्वैंप) होने के कारण समृद्ध जैव विविधता को बढ़ावा देता है? (2015)

(a) भीतरकनिका नेशनल पार्क

(b) केइबुल लाम्जाओ नेशनल पार्क

(c) केवलादेव धाना नेशनल पार्क

(d) सुल्तानपुर नेशनल पार्क


पर्यावरण प्रदूषण

विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित में से कौन-सा/से नदी तल में बहुत अधिक बालू खनन का/के परिणाम हो सकता है/हो सकते हैं? (2018)

1- नदी की लवणता में कमी

2- भौमजल का प्रदूषण

3- भौम जलस्तर का नीचे चले जाना

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. ‘छठा व्यापक विलोपन/ छठा विलोप’ यह शब्द किसकी विवेचना के संदर्भ में समाचारों में प्राय: उल्लिखित होता है? (2018)

(a) विश्व के बहुत से भागों में कृषि में व्यापक रूप में एकधान्य कृषि प्रथा बड़े पैमाने पर व्यावसायिक कृषि के साथ रसायनों के अविवेकी प्रयोग के परिणामस्वरूप अच्छे देशी पारितंत्र की हानि।

(b) निकट भविष्य में पृथ्वी के साथ उल्कापिंड की संभावित टक्कर का भय, जैसा कि 65 मिलियन वर्ष पहले हुआ था और जिसके कारण डायनासोर सहित कई प्रजातियों का व्यापक रूप से विलोप हो गया।

(c) विश्व के अनेक भागों में आनुवंशिकत: रूपांतरित फसलों की व्यापक रूप से खेती और विश्व के दूसरे भागों में उनकी खेती को बढ़ावा देना, जिसके कारण अच्छे देशी फसली पौधों का विलोप हो सकता है और खाद्य जैव-विविधता की हानि हो सकती है।

(d) मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग/अति-शोषण, प्राकृतिक आवासों का विखंडन/विनाश, पारिस्थितिक तंत्र का विनाश, प्रदूषण और वैश्विक जलवायु परिवर्तन।


प्र. जैव ऑक्सीजन मांग (BOD) किसके लिये एक मानक मापदंड है? (2017)

(a) रक्त ऑक्सीजन स्तर मापने के लिये

(b) वन पारिस्थितिक तंत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के अभिकलन के लिये

(c) जलीय पारिस्थितिक तंत्रों में प्रदूषण के आमापन के लिये

(d) उच्च तुंगता क्षेत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के आकलन के लिये


प्र. कृषि मृदाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2018)

1- मृदा में कार्बनिक पदार्थ का उच्च अंश इसकी जल धारण क्षमता को प्रबल रूप से कम करता है।

2- गंधक चक्र में मृदा की कोई भूमिका नहीं होती है

3- कुछ समयावधि तक सिंचाई कुछ कृषि भूमियों के लवणीभवन में योगदान कर सकती है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. कार्बन डाइऑक्साइड के मानवोद्भवी उत्सर्जनों के कारण आसन्न भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण के संदर्भ में कार्बन प्रच्छादन हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा/से संभावित स्थान हो सकता/सकते है/हैं? (2017)

1- परित्यक्त एवं गैर-लाभकारी कोयला संस्तर

2- निःशेष तेल एवं गैस भंडार

3- भूमिगत गभीर लवणीय शैलसमूह

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


जलवायु परिवर्तन

विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित में से कौन-सा/से मानव क्रियाकलापों के कारण हाल में बहुत अधिक संकुचित हो गया है/सूख गया है? (2018)

1- अराल सागर

2- कला सागर

3- बैकाल झील

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) 2 और3

(c) केवल 2

(d) 1 और 3


प्र. निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के 'हरित भारत मिशन' के उद्देश्य को सर्वोतम रूप से वर्णित करता है/हैं? (2016)

1- पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए तद्द्वारा 'हरित लेखाकरण (ग्रीन अकाउंटिंग)' को अमल में लाना।

2- कृषि उत्पाद के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरम्भ करना जिससे भविष्य में सभी के लिये खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो।

3- वन आच्छादन की पुनप्राप्ति और संवर्द्धन करना तथा अनुकूलन एवं न्यनीकरण के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युतर देना।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उतर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. निम्नलिखित में से कौन-सी, 'राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण (NGRBA)' की प्रमुख विशेषताएँ हैं? (2016)

1- नदी बेसिन, योजना एवं प्रबंधन की इकाई है।

2- यह राष्ट्रीय स्तर पर नदी संरक्षण प्रयासों की अगुवाई करता है।

3- NGRBA का अध्यक्ष चक्रानुक्रमिक आधार पर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से एक होता है, जिनसे होकर गंगा बहती है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. बड़े पैमाने पर चावल की खेती के कारण कुछ क्षेत्र संभवतया वैश्विक तापन में योगदान दे रहे हैं। इसके लिये कौन-से कारण/कारणों को उत्तरदायी ठहराया जा सकता है? (2010)

1- चावल की खेती से संबद्ध अवायवीय परिस्थितियाँ मीथेन के उत्सर्जन का कारक हैं।

2- जब नाइट्रोजन आधारित उर्वरक प्रयुक्त किये जाते हैं, तब कृष्ट मृदा से नाइट्रस ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


अन्य महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स

विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का मुख्यालय कहाँ स्थित है? (2009)

(a) अहमदाबाद

(b) चेन्नई

(c) हैदराबाद

(d) कोलकाता


प्र. निम्नलिखित में से तीन मानकों के आधार पर पश्चिमी घाट-श्रीलंका एंव इंडो-बर्मा क्षेत्रें को जैव-विविधता के प्रखर स्थलों (हॉटस्पॉट्स) के रूप में मान्यता प्राप्त हुई हैः (2011)

1- जाति बहुतायता (स्पीशीस रिचनेस)

2- वानस्पतिक घनत्व

3- स्थानिकता

4- मानवजाति-वानस्पतिक महत्त्व

5- आशंका बोध

6- वपस्पति एवं प्राणीजात का ऊष्ण व आर्द्र परिस्थितियों के प्रति अनुकूलन

उपर्युक्त में से कौन-से तीन मानक इस संदर्भ में सही हैं?

(a) 1, 2 और 6

(b) 2, 4 और 6

(c) 1, 3 और 5

(d) 3, 4 और 6


प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2010)

1- टैक्सस वृक्ष हिमालय में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।

2- टैक्सस वृक्ष रेड डाटा बुक में सूचीबद्ध है।

3- टैक्सस वृक्ष से “टैक्सॉल” नामक औषध प्राप्त की जाती है जो पार्किन्सन रोग के विरुद्ध प्रभावी है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2010)

      संरक्षित क्षेत्र                                  जिसके लिये जाने जाते हैं

1- भितरकनिका, ओडिशा                        लवण जल मगर

2- मरुस्थल राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान             महान भारतीय सारंग

3- एराविकुलम, केरल                            हुलुक गिबन

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2

(d) 1, 2 और 3

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2