प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Apr 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

चंबल नदी

चर्चा में क्यों?

आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में, राजस्थान के कोटा में एक घाट के पास चंबल नदी से एक पुरुष और एक महिला के शव बरामद किये गए।

मुख्य बिंदु:

  • चंबल 960 किमी. लंबी नदी है जो विंध्य पर्वत (इंदौर, मध्य प्रदेश) के उत्तरी ढलान में सिंगार चौरी चोटी से निकलती है। वहाँ से यह मध्य प्रदेश में उत्तर दिशा में लगभग 346 किमी. की लंबाई तक बहती है और फिर राजस्थान से होते हुए 225 किमी. की लंबाई तक उत्तर-पूर्व दिशा में बहती है।
  • यह उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है और इटावा ज़िले में यमुना नदी में मिलने से पूर्व लगभग 32 किमी. तक बहती है।
  • यह एक बरसाती नदी है और इसका बेसिन विंध्य पर्वत शृंखलाओं तथा अरावली से घिरा है। चंबल और उसकी सहायक नदियाँ उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र से बहती हैं।
  • सहायक नदियाँ: बनास, काली सिंध, पारबती।
  • मुख्य विद्युत परियोजनाएँ/बाँध: गांधी सागर बाँध, राणा प्रताप सागर बाँध, जवाहर सागर बाँध और कोटा बैराज।
  • राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के त्रि-जंक्शन पर चंबल नदी के तट पर स्थित है। यह गंभीर रूप से संकटग्रस्त घड़ियाल, रेड क्राउन्ड रूफ टर्टल और संकटग्रस्त गंगा नदी डॉल्फिन के लिये प्रसिद्ध है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2