प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 Sep 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने ‘वैक्सीन एक्सप्रेस’ वाहनों को दिखाई हरी झंडी

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से केयर इंडिया के समर्थन में कोविड-19 वैक्सीन ड्राइव (वैक्सीन एक्सप्रेस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक-से-अधिक लोगों का टीकाकरण करने के लिये केयर इंडिया के सहयोग से राज्य में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत राज्य के विभिन्न ज़िलों में 60 मोबाइल टीकाकरण वैन भेजी जा रही हैं।
  • ये सभी वैन टीकाकरण अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिये ‘टीका एक्सप्रेस’ के रूप में काम करेंगी। 
  • इन ‘वैक्सीन एक्सप्रेस’ की मदद से लोगों के लिये वैक्सीन प्राप्त करना आसान हो जाएगा। यह सुविधा लोगों को उनके घरों पर ही मिलेगी।
  • सोरेन ने कहा कि अब तक राज्य भर में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 के वैक्सीन की पहली खुराक और करीब 40 लाख लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

झारखंड Switch to English

कैबिनेट ने कांताटोली फ्लाईओवर को मंज़ूरी दी

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2021 को राज्य मंत्रिमंडल ने 224.94 करोड़ रुपए की लागत से कोकर में योगदा सत्संग से शांतिनगर को जोड़ने वाले 2240 मीटर लंबे कांताटोली फ्लाईओवर के निर्माण के लिये मंज़ूरी दे दी।

प्रमुख बिंदु

  • कैबिनेट सचिव वंदना डडेल ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य राँची के कांताटोली क्षेत्र में सड़क के बुनियादी ढाँचे में सुधार करना है।
  • राँची शहर के भीतर विभिन्न इलाकों को जोड़ने में कांताटोली एक रणनीतिक बिंदु है। यह जमशेदपुर, हज़ारीबाग, पटना और क्षेत्र के अन्य महत्त्वपूर्ण शहरों की सड़क माध्यम से यात्रा करने वाले लोगों के लिये एक महत्त्वपूर्ण पारगमन बिंदु है।
  • इसके साथ ही कैबिनेट ने चावल फोर्टिफिकेशन योजना के तहत फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराने के लिये एक पायलट परियोजना शुरू करने को भी मंज़ूरी दी। 
  • इसके अलावा कैबिनेट ने शहर के भीतर जलापूर्ति की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से शहरी जलापूर्ति सुधार परियोजना के तहत कोडरमा ज़िले में झुमरी तिलैया के लिये एक जलापूर्ति परियोजना को भी मंज़ूरी दी।
  • इसी तरह राज्य मंत्रिमंडल ने कांके में 113 करोड़ रुपए से अधिक के एक ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना को अपनी मंज़ूरी दी, जिसका उद्देश्य अन्य ज़िलों और राज्यों से प्रवेश करने वाले भारी ट्रकों को नो-एंट्री अवधि के दौरान पार्क करने और माल उतारने के लिये जगह प्रदान करना है। यह झारखंड का पहला परिवहन नगर होगा।

झारखंड Switch to English

झारखंड को गोवा से मिला ट्रेन कनेक्शन

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2021 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जासीडीह (झारखंड)- वास्को डी गामा (गोवा) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ झारखंड का गोवा के साथ सीधा ट्रेन कनेक्शन हो गया है।

प्रमुख बिंदु

  • यह ट्रेन धनबाद, बोकारो और राँची से होकर गुज़रेगी। यहाँ से गोवा पहुँचने में करीब 48 घंटे लगेंगे।
  • गोवा के अलावा यह लोगों को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना तक भी पहुँचने में मदद करेगी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2