ध्यान दें:



उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Apr 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड मॉनसून वर्षा के लिये तैयार

चर्चा में क्यों?

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड में वर्ष 2024 के मानसून में सामान्य से अधिक बारिश के लिये राज्य सरकार को तैयारी शुरू कर देनी चाहिये।

मुख्य बिंदु:

  • उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) द्वारा मानसून तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के लिये एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
  • अधिकारियों के मुताबिक मौसम विभाग लगातार मौसम संबंधी जानकारी को लेकर अलर्ट भेजता रहता है और अगर उसका पालन किया जाए तो आपदाओं के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है तथा जान-माल के नुकसान को भी कम किया जा सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग

  • IMD की स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी। यह देश की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा है और मौसम विज्ञान तथा संबद्ध विषयों से संबंधित सभी मामलों में प्रमुख सरकारी एजेंसी है।
  • यह भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी के रूप में कार्य करती है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • IMD, विश्व मौसम विज्ञान संगठन के छह क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्रों में से एक है।

close
Share Page
images-2
images-2