इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Mar 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में ग्लोबल फेस्ट में 700 से अधिक योग विशेषज्ञों ने भाग लिया

चर्चा में क्यों?

हाल ही में देश-विदेश से 700 से अधिक योग विशेषज्ञों और अभ्यासकर्त्ताओं ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक सप्ताह तक चलने वाले वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लिया।

मुख्य बिंदु:

  • उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित यह महोत्सव मुनि-की-रेती में योग भारत गंगा घाट पर आयोजित किया गया था।
  • राज्य सरकार भारत और विदेशों में योग के प्रति उत्साही लोगों, प्रशिक्षकों, विशेषज्ञों तथा छात्रों के लिये एक साझा मंच प्रदान करने के इरादे से अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को बढ़ावा दे रही है। ऋषिकेश वैश्विक योग राजधानी बन गया है और यह महोत्सव इसे आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • राममणि अयंगर मेमोरियल योग संस्थान, ईशा फाउंडेशन, शिवानंद आश्रम, मानव धर्म आश्रम और कृष्णमाचार्य योग मंदिरम जैसे योग एवं धार्मिक संस्थानों ने भी उत्सव में भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY)

  • यह प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। IDY का विचार भारत द्वारा वर्ष 2014 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 69वें सत्र के उद्घाटन के दौरान प्रस्तावित किया गया था।
  • वर्ष 2015 में नई दिल्ली के राजपथ पर पहले योग दिवस समारोह ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2