ध्यान दें:



झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

रोहन सरकार

चर्चा में क्यों?

हाल ही में झारखंड के रोहन सरकार को यूनाइटेड किंगडम के विश्व प्रसिद्ध लॉफबोरो स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में खेल प्रबंधन, प्रशासन और विश्लेषण पाठ्यक्रम में परास्नातक के लिये भारत से चुना गया है।

प्रमुख बिंदु

  • लंदन में लॉफबोरो स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (यूनाइटेड किंगडम) को खेल से संबंधित सभी उच्च शैक्षिक अध्ययन, अनुसंधान और विश्लेषण के लिये वर्ष 2020 में दुनिया में प्रथम स्थान प्रदान किया गया है। रोहन का सत्र 2022 से शुरू होगा।
  • रोहन को उनकी योग्यता और संवादात्मक प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। 
  • रोहन सीबीएसई स्कूल चैंपियन एथलीट (स्प्रिंटर) भी रह चुके हैं। रोहन ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो से पूरी की और खेल प्रबंधन तथा खेल विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 
  • साथ ही, इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी और स्विट्ज़रलैंड की लुसाने यूनिवर्सिटी से खेल से जुड़े कई कोर्स भी पूरे किये हैं।

close
Share Page
images-2
images-2