दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

पटना के जेपी गंगा पथ का उद्घाटन

चर्चा में क्यों? 

24 जून, 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंबई के मरीन ड्राइव के तर्ज पर पटना में बने जेपी गंगा पथ के प्रथम फेज़ का उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • गंगा पथ निर्माण के डीजीएम अरुण कुमार ने बताया कि यह रोड दीघा घाट से दीदारगंज घाट तक 20.5 किमी. लंबा है और इसकी लागत 3831 करोड़ रुपए है।   
  • इस सड़क को चार फेज में तैयार किया जा रहा है। पहले फेज में पटना के दीघा से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) तक लगभग साढ़े सात किमी. लंबे पथ का काम पूरा हो गया है, जिसका मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया है। 
  • जेपी गंगा पथ के उद्घाटन हो जाने से डेढ़ घंटे का सफर अब महज 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। उत्तर बिहार के लोगों को भी इससे बहुत ज्यादा फायदा होगा।  
  • दूसरे फेज में गाय घाट तक का काम दिसंबर 2022 तक, तीसरे फेज में पटना घाट तक का काम अप्रैल 2023 तक और चौथे फेज का काम फरवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा।  
  • उल्लेखनीय है कि 2011 में पटना में मरीन ड्राइव बनाने का प्रस्ताव सरकार ने पास किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 अक्टूबर, 2013 को जय प्रकाश नारायण के जयंती के दिन इसका शिलान्यास किया था। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow