दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

‘सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय प्रधानाचार्य’ का पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

हाल ही में विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा डीपीएस बोकारो के प्रधानाचार्य ए.एस. गंगवार को वर्ष 2020-21 के लिये ‘सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय प्रधानाचार्य पुरस्कार’ (Best International Principal Award) से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • नेतृत्व गुणों, शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी पहल और छात्रों की अकादमिक उत्कृष्टता की मान्यता में SOF की अकादमिक परिषद ने गंगवार को यह सम्मान दिया है।
  • एक नेता के रूप में शिक्षकों की टीम को दृढ़ता और समर्पण के साथ छात्रों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिये प्रेरित करने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका की पूरे देश में सराहना की गई।
  • SOF हर साल दुनिया के 22 देशों में फैले 1400 से अधिक शहरों के 42,800 स्कूलों में राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड, भारतीय अर्थशास्त्र ओलंपियाड, राष्ट्रीय कंप्यूटर ओलंपियाड, अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड परीक्षा आयोजित करता है।
  • उल्लेखनीय है कि गंगवार पूर्वी क्षेत्र के उन गिने-चुने प्रधानाध्यापकों में शामिल हैं, जिन्हें इस वर्ष यह पुरस्कार मिला है। गंगवार को शिक्षा में उनकी सेवा के लिये कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिले हैं, जिनमें संदीपनी विशिष्ट गुरुजन सम्मान, विद्यापति शिक्षक सम्मान, प्रगतिशील प्रधानाचार्य पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय प्रधानाचार्य पुरस्कार (2019-20) शामिल हैं।

झारखंड Switch to English

‘सर्वश्रेष्ठ नागरिक’ का पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

हाल ही में अविभाजित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी और बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले को ‘सर्वश्रेष्ठ नागरिक’ सम्मान से नवाजा गया।

प्रमुख बिंदु

  • श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के महासचिव हरि बल्लभ सिंह अर्सी ने अमरप्रीत सिंह काले को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ‘युग संघर्ष’ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। 
  • इसके अलावा अर्का जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस. राजी ने प्रो. अरविंद पांडे, डॉ. मनोज पाठक, प्रो. अश्विनी कुमार सिंह, किशोर यादव, धर्मेंद्र चौहान, जुगुन पांडे और सूरज साह को समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया। 
  • इस अवसर पर ‘युग संघर्ष’ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2