इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Sep 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

‘गीता महोत्सव’ की तर्ज़ पर ‘कृष्ण उत्सव’

चर्चा में क्यों?

22 सितंबर, 2021 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गीता महोत्सव की तर्ज़ पर ‘कृष्ण उत्सव’ का आयोजन करने हेतु इसकी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार फरीदाबाद ज़िले में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला और कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्त्व है, उसी तरह प्रस्तावित ‘कृष्ण उत्सव’ का भी विशेष महत्त्व है। इसे इन्हीं उत्सवों की तरह आयोजित किया जाना चाहिये।
  • उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का हरियाणा की धरती से विशेष संबंध रहा है। कुरुक्षेत्र में उन्होंने अर्जुन को श्रीमद्भगवद् गीता का दिव्य संदेश दिया था।
  • कृष्ण उत्सव में श्रीकृष्ण के जीवन की घटनाओं को झाँकी, संगीत, नृत्य और आधुनिक तकनीक की मदद से प्रस्तुत किया जाएगा। 
  • इसमें भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों का वर्णन दिखाया जाएगा। रासलीला से बाल लीला; भगवान कृष्ण के व्यक्तित्व को एक सामान्य मानव, राजा और कर्मयोगी आदि के रूप में चित्रित किया जाएगा।
  • इस महोत्सव के दौरान झाँकी के माध्यम से कृष्ण के अवतार और उनकी रासलीला एवं संगीत कला को थिएटर के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। बाल गोपाल की कहानी को कहानी के माध्यम से वर्णित किया जाएगा और महाभारत में कृष्ण की भूमिका को आधुनिक तकनीक के ज़रिये दिखाया जाएगा।
  • इसके साथ ही लोग उत्सव के दौरान देश भर में भगवान श्रीकृष्ण के सभी प्रसिद्ध मंदिरों की लाइव आरती देख सकेंगे।

हरियाणा Switch to English

हर-हित रिटेल स्टोर

चर्चा में क्यों?

22 सितंबर, 2021 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई ‘हर हित रिटेल स्टोर’ योजना की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य भर के 19 ज़िलों में स्थापित 71 ‘हर-हित रिटेल स्टोर’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये 7 अक्टूबर को करेंगे।

प्रमुख बिंदु

  • सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ‘हर हित रिटेल स्टोर’ योजना में परिवार पहचान-पत्र योजना के तहत चिह्नित परिवारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये हैं। हरियाणा में इस योजना के प्रति युवाओं में काफी उत्साह है। 
  • मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत चिह्नित हितग्राही यदि इस योजना के तहत ऋण लेते हैं तो उनके ऋण पर एक वर्ष का ब्याज सरकार वहन करेगी।
  • प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय, रोज़गार और आधुनिक बाज़ार को बढ़ावा देने के लिये मुख्यमंत्री की ‘हर हित रिटेल स्टोर’ योजना के तहत अब तक 1258 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 982 का सर्वेक्षण किया जा चुका है। 509 जो पात्र पाये गए हैं, उन्हें इस योजना का लाभ दिया गया है। 
  • बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वीटा के 5000 बूथ खोलने की योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बाज़ार आदि पर एक वीटा बूथ होना चाहिये। उन्होंने पोर्टेबल केबिन और खुले बूथ बनाने के भी निर्देश दिये, ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को रोज़गार मिल सके।
  • साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि अन्य कंपनियों के उत्पादों को भी इन बूथों पर रखा जाए ताकि प्रतिस्पर्द्धा के अनुसार उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2