मध्य प्रदेश
MoCA ने मध्य प्रदेश से ‘फेयर से फुर्सत’ योजना शुरू की
- 24 Mar 2026
- 11 min read
चर्चा में क्यों?
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रीवा (मध्य प्रदेश) को रायपुर (छत्तीसगढ़) से जोड़ने वाली एक उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई 'फेयर से फुर्सत - वन रूट वन फेयर' पहल की शुरुआत का प्रतीक है।
मुख्य बिंदु:
- उद्देश्य: इस पहल का लक्ष्य चुनिंदा क्षेत्रीय मार्गों पर हवाई किराए को निर्धारित करना है, जिससे यात्रियों के लिये विमानन सेवा अधिक समावेशी, सस्ती और पूर्वानुमेय बन सके।
- यह योजना शुरू में एलायंस एयर के छह मार्गों पर संचालित होगी, जिनमें रीवा-रायपुर और तिरुपति-राजमुंदरी शामिल हैं। इसका मुख्य ध्यान उन क्षेत्रों पर है जहाँ हवाई सेवा या तो उपलब्ध नहीं है या बहुत कम है।
- क्षेत्रीय कनेक्टिविटी: यह सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (UDAN) का समर्थन करती है, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों तक हवाई पहुॅंच बढ़ाना और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देना है।
- UDAN योजना की परिकल्पना राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति (NCAP) 2016 के तहत 10 वर्ष के दृष्टिकोण के साथ की गई थी, ताकि बाज़ार-संचालित लेकिन वित्तीय रूप से समर्थित मॉडल के माध्यम से टियर-2 और टियर-3 शहरों को जोड़ा जा सके।
- इस योजना ने रियायतों और वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) के माध्यम से एयरलाइनों को क्षेत्रीय मार्गों पर परिचालन के लिये प्रोत्साहित किया, जिससे किफायती किराया और बेहतर पहुँच सुनिश्चित हुई।
|
और पढ़ें: UDAN |