दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Sep 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

देश के पहले ट्रांसमैन सिपाही बने रचित राज

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार के रचित राज, जिनकी नियुक्ति कैमूर ज़िले के पुलिस अधीक्षक की गोपनीय शाखा में की गई है, देश के पहले ट्रांसमैन सिपाही बन गए हैं।

प्रमुख बिंदु

  • रचना से रचित बने रचित राज बिहार पुलिस के 2018 बैच के सिपाही हैं।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण बनाम भारत संघ मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रांसजेंडर लोगों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता प्रदान की थी।
  • गौरतलब है कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ भेदभाव को प्रतिबंधित करता है, जिसमें सेवा से इनकार करना या शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य सेवा के संबंध में अनुचित व्यवहार शामिल हैं। ऐसे में रचित राज की नियुक्ति ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow