प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हालसा अध्यक्ष ने किया रेवाड़ी के एडीआर सेंटर का लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

20 अगस्त, 2022 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने ‘न्याय सबके लिये’ उद्देश्य की सार्थकता के साथ रेवाड़ी ज़िला मुख्यालय पर वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र के नए भवन का विधिवत् लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह व उच्च न्यायालय में सेशन डिविजन रेवाड़ी के प्रशासनिक जज जस्टिस मनोज बजाज ने हरियाणा राज्य विधिक सेवाएँ प्राधिकरण के विशेष अभियान ‘गरिमा के साथ वृद्धावस्था (एजिंग विद डिग्निटी)’ का शुभारंभ किया तथा बुजुर्गों के अधिकार पोस्टर का विमोचन किया।
  • हालसा के कार्यकारी अध्यक्ष ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से जनमानस को अपने मामलों का निपटारा करने का एक सार्थक विकल्प मिलेगा। हरियाणा में ज़िलास्तर पर यह चौदहवाँ वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का भवन है। अलग वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के मामले में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है।
  • उन्होंने ‘गरिमा के साथ वृद्धावस्था (एजिंग विद डिग्निटी)’ अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में यह एक सराहनीय पहल है।
  • जस्टिस मनोज बजाज ने कहा कि एडीआर सेंटर के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं से परिवादियों को सुलभ, सस्ता व त्वरित न्याय मिलेगा, जिससे उनके धन व समय, दोनों की बचत होगी। पारिवारिक विवाद के कारण लोग लंबित लड़ाई कोर्ट में लड़ने के उपरांत समझौता करते हैं, एडीआर सेंटर ऐसे लोगों के लिये कारगर साबित होता है।
  • उन्होंने कहा कि विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार के कारण अब लोक अदालतों व एडीआर सेंटर के प्रति लोगों का रुझान निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रति वर्ष प्रदेश के लाखों लंबित केसों का निपटान किया जा रहा है। समाज के गरीब वर्ग, महिलाओं और ज़रूरतमंदों को न्याय दिलवाने में भी विधिक सेवा काफी लाभदायक साबित रही है। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2