ध्यान दें:



बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 18 Aug 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

कृषि विभाग की झाँकी को मिला पहला स्थान

चर्चा में क्यों?  

15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में 13 झाँकियों का प्रदर्शन हुआ, जिसमें कृषि विभाग की झाँकी को पहला स्थान मिला। 

प्रमुख बिंदु   

  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग विभागों की कई सारी मनमोहक झाँकियाँ निकाली गईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झाँकियों के परेड को सलामी दी। सभी विभाग की झाँकियाँ अलग-अलग संदेश दे रही थीं। 
  • कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जीविका को संयुक्त रूप से दूसरा और नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।   
  • सूचना जनसंपर्क विभाग की झाँकी को भी लोगों ने पसंद किया। इस झाँकी को काफी सराहना मिली।

  


close
Share Page
images-2
images-2