बिहार Switch to English
बिहार कैमूर की पहाड़ियों में एक उच्च-सुरक्षा वाली जेल स्थापित करेगा
चर्चा में क्यों?
बिहार सरकार ने राज्य में कुख्यात अपराधियों को रखने और जेल सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिये कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में एक उच्च-सुरक्षा जेल स्थापित करने की योजना बनाई है।
मुख्य बिंदु:
- उद्देश्य: प्रस्तावित उच्च-सुरक्षा जेल का लक्ष्य कुख्यात अपराधियों को कड़े पहरे में रखना और उन्हें जेल के भीतर से आपराधिक नेटवर्क चलाने से रोकना है।
- स्थान: यह जेल कैमूर ज़िले के सरोदग गाँव में बनाई जाएगी, जो ज़िला मुख्यालय भभुआ से लगभग 76 किमी दूर स्थित है और सघन वनों तथा पहाड़ों से घिरा हुआ है।
- सुरक्षा विशेषताएँ: जेल में उन्नत निगरानी प्रणाली, प्रतिबंधित आवाजाही क्षेत्र और उच्च-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी ताकि कैदियों के भागने की कोशिशों को रोका जा सके तथा जेल के भीतर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
- जेल सुधार: यह परियोजना बिहार सरकार द्वारा जेल के बुनियादी ढाँचे के आधुनिकीकरण और राज्य में जेल प्रशासन में सुधार के व्यापक प्रयासों का एक हिस्सा है।
|
और पढ़ें: जेल सुधार |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
उपराष्ट्रपति ने संविधान का सिंधी संस्करण दो लिपियों में जारी किया
चर्चा में क्यों?
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर सिंधी भाषा में भारत के संविधान के अद्यतन संस्करण का विमोचन किया।
मुख्य बिंदु:
- विमोचन: उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के संविधान के नवीनतम सिंधी अनुवाद का विमोचन किया।
- प्रयुक्त लिपियाँ: सिंधी भाषा में संविधान को दो लिपियों में प्रकाशित किया गया है—देवनागरी लिपि (पहला संस्करण) और फारसी लिपि (दूसरा संस्करण)।
- अवसर: यह विमोचन 10 अप्रैल, 2026 को सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर हुआ, जो सिंधी भाषा और संस्कृति के उत्सव तथा प्रचार-प्रसार के लिये मनाया जाता है।
- सिंधी भाषा:
- सिंधी भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।
- सिंधी भाषा को 21वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1967 के माध्यम से शामिल किया गया था।
|
और पढ़ें: भारत का संविधान, आठवीं अनुसूची |

%20(1).gif)























.jpg)
