इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 16 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

चर्चा में क्यों?

15 अगस्त, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं अन्य पदकों से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), राँची एवं हवलदार महेंद्र प्रसाद, (विशेष शाखा), राँची को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
  • शहीद, सहायक अवर निरीक्षक बनुआ उराँव, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार रजक, समादेष्टा (सीआरपीएफ), कुणाल को वीरता के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक/पुलिस पदक प्रदान किया गया।
  • पुलिस उपाधीक्षक रांची/पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी चंद्रशेखर आज़ाद, पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर महतो को अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृहमंत्री पदक प्रदान किया गया।
  • अवर निरीक्षक तोवियस तोपनो, अवर निरीक्षक चंद्रभूषण सिंह, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार राम, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक मनींद्र कुमार, हवलदार संजय कुमार श्रेष्ठ, हवलदार धर्मेंद्र कुमार, हवलदार विनय मांझी, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार संजय कुमार यादव, हवलदार मुमताज खां, चालक आरक्षी राघवेंद्र नारायण चौबे तथा पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार राम को सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक प्रदान किया गया।
  • इसी प्रकार पुलिस निरीक्षक हुलास पूर्ति, पुलिस निरीक्षक देवकी सागा, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज उराँव, सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सोमनाथ पांड्या, हवलदार बालेश्वर यादव हवलदार प्रदुमन गुप्ता, हवलदार जितेंद्र कुमार सिंह और हवलदार अरुण कुमार सिंह को सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पुलिस पदक किसी भी पुलिस अधिकारी को राष्ट्र के लिये की जाने वाली उसकी सेवा के लिये दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow