ध्यान दें:



झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी

चर्चा में क्यों?

14 फरवरी, 2023 को एक सरकारी अधिसूचना में जानकारी दी गई कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • 11 फरवरी को सेवानिवृत्ति हुए 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा के बाद राज्य के नए पुलिस प्रमुख के रूप में इन्हें नियुक्त किया गया है।
  • झारखंड के गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अजय कुमार सिंह (1989 बैच) को पुलिस महानिदेशक, झारखंड के रूप में स्थानांतरित और तैनात किया जा रहा है।
  • गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में झारखंड सरकार और पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा के खिलाफ एक अवमानना याचिका का निस्तारण कर दिया था, जब राज्य सरकार ने कहा था कि उसे यूपीएससी से तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम प्राप्त हुए हैं और 12 फरवरी को नए डीजीपी की नियुत्ति की जाएगी।

close
Share Page
images-2
images-2