दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Apr 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को हराया

चर्चा में क्यों?

बांग्लादेश की पुरुष अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U-20 चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में भारत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब पर कब्ज़ा कर लिया। इसी के साथ भारत का चैंपियन बने रहने का सिलसिला भी समाप्त हो गया।

मुख्य बिंदु:

  • आयोजक: यह दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) द्वारा आयोजित एक वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट है।
    • भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सबसे सफल टीम है, जिसने चार बार यह खिताब जीता है।
  • स्थान: सभी मैच माले, मालदीव के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किये गए थे।
  • विजेता: बांग्लादेश ने SAFF U-20 चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम किया।
    • बांग्लादेश ने फाइनल में भारत को पेनल्टी शूटआउट में 4–3 से हराया।
    • यह बांग्लादेश का दूसरा खिताब था और इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 के फाइनल में नेपाल को हराकर जीत हासिल की थी।
  • उपविजेता: भारत
  • शीर्ष स्कोर: टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भारत के ओमांग दोदुम और मालदीव के मोहम्मद इलान इमरान रहे।
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: एमडी इस्माइल हुसैन माहिन।

और पढ़ें: SAFF चैंपियनशिप, दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ


close
Share Page
images-2
images-2