ध्यान दें:



उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Sep 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आस-पास 10वर्ग किमी. क्षेत्रफल तीर्थ स्थल घोषित

चर्चा में क्यों?

10 सितंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्म स्थान के 10 वर्ग किमी. के क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया है।

प्रमुख बिंदु

  • इस घोषित 10 वर्ग किमी. की परिधि में मथुरा-वृंदावन नगर-निगम के 22 वार्ड आएंगे, जिनमें से 7 वार्ड पहले से ही तीर्थ स्थल हैं।
  • इसके अतिरिक्त गोवर्द्धन, गोकुल, नंदगाँव, राधाकुंड, बलदेव एवं बरसाना को सरकार ने अप्रैल 2018 में तीर्थ स्थल का दर्जा दिया था।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय ब्रज क्षेत्र की आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है।

close
Share Page
images-2
images-2