प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 May 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय (Faculty of Visual Arts) द्वारा चार दिवसीय सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी 'योगसूत्र' का आयोजन किया गया था।

मुख्य बिंदु:

  • प्रदर्शनी में पेंटिंग विभाग के चार छात्रों- जयदेव दास, नॉडी ज्यूडिथ गोम्ज़, फराज़ इमरान और निहारिका अहोना बरसात की कलात्मक प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें लगभग 25 पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

  • इसकी स्थापना मदन मोहन मालवीय ने वर्ष 1916 में डॉ. एनी बेसेंट जैसी महान हस्तियों के सहयोग से की थी, जिन्होंने भारत के विश्वविद्यालय के रूप में इसकी कभी कल्पना की थी।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित शिक्षा का मंदिर है, जो पवित्र शहर वाराणसी में स्थित है।
  • में विशिष्ट अनुसंधान केंद्र हैं।
  • विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित संग्रहालय– भारत कला भवन,  दुर्लभ संग्रहों का खज़ाना है।
  • विश्वविद्यालय का 927 बिस्तरों वाला अस्पताल सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

उत्तर प्रदेश Switch to English

यमुना ई-वे से दूर के क्षेत्रों में भवन निर्माण योजनाएँ

चर्चा में क्यों?

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने बिल्डिंग प्लान मैनेजमेंट सिस्टम (BPMS) नामक एक प्रणाली शुरू की है, जो 34,000 से अधिक आवासीय भू-खंड मालिकों को अनुमोदन के लिये अपनी भवन योजना ऑनलाइन जमा करने में सक्षम बनाती है।

मुख्य बिंदु:

  • प्राधिकरण के अनुसार, बिल्डिंग परमिशन मैनेजमेंट सिस्टम (BPMS) का उद्देश्य प्रसंस्करण अनुप्रयोगों के लिये तेज़, पारदर्शी और कुशल समाधान प्रदान करके भवन मानचित्रों के लिये अनुमोदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण 

  • इसे उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास अधिनियम, 1976 के तहत दिल्ली के निकटवर्ती उनके संबंधित अधिसूचित क्षेत्रों के व्यवस्थित विकास के लिये बनाया गया है, जो अगर योजनाबद्ध नहीं होते, तो अनधिकृत शहरी विकास का खतरा होता।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2