दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 Jan 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

रालसा के वर्ष 2023 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

चर्चा में क्यों?

9 जनवरी, 2023 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति पंकज मित्थल एवं मुख्य संरक्षक, रालसा, न्यायाधिपति एम.एम. श्रीवास्तव द्वारा रालसा के वर्ष 2023 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • प्राधिकरण के सदस्य सचिव देनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कैलेंडर में रालसा द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित किये गए 18वीं अखिल भारतीय मीट, विधिक सेवा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विश्व जल दिवस व अन्य विशेष दिवस की झलकियों को शामिल किया गया है।
  • इसके अलावा कैलेंडर में पोक्सो अधिनियम सेमीनार, रैन बसेरा निरीक्षण, विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु आयोजन की गई खेल-कूद प्रतियोगिताएँ तथा विधिक जागरूकता फैलाने व नि:शुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने से संबधित अन्य गतिविधियों की झलकियों को भी सम्मिलित किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना द्वारा 07.07.1998 को अस्तित्व में आया।

close
Share Page
images-2
images-2