ध्यान दें:



हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Nov 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा करेगा अपने टैक्स सिस्टम में बदलाव

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2022 को हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य में टैक्स सिस्टम बदलने की तैयारी चल रही है और टैक्स में यह बदलाव मॉड्यूल-1 से मॉड्यूल-2 में किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि टैक्स सिस्टम में समय के साथ यह बदलाव बहुत ज़रूरी है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से भारत ‘एक टैक्स-एक राष्ट्र’के सिस्टम में लीड करेगा तथा आने वाले सालों में भारत में कई नए करदाता जुड़ेंगे और लोगों की टैक्स देने की क्षमता भी बढ़ेगी।
  • उन्होंने बताया कि हरियाणा टैक्स सिस्टम में मॉड्यूल-1 से मॉड्यूल-2 की ओर परिवर्तन कर रहा है, जबकि यह परिवर्तन आसान नहीं है, लेकिन हरियाणा ने साल 2003 में वैट टैक्स प्रणाली को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उसके बाद अन्य राज्यों ने वैट टैक्स प्रणाली को अपनाना शुरू किया था।
  • उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा एक उत्पादक राज्य है, जिसकी जनसंख्या 3 करोड़ से कम है और गोवा व दिल्ली को छोड़कर छोटे राज्यों में प्रति व्यक्ति रिसीवर गुड्स में हरियाणा सबसे आगे है, और यहाँ वर्तमान में टैक्स 26 हज़ार रुपए प्रति व्यक्ति है।
  • उन्होंने बताया कि ब्रिटिश हाई कमीशन के सहयोग से यूनाइटेड किंगडम के अधिकारी हरियाणा के 200 से अधिक अधिकारियों को टैक्स प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह राज्य का वार्षिक कार्यक्रम है और देश का तेज़ी से विकास करने के लिये यह ज़रूरी है।

close
Share Page
images-2
images-2