ध्यान दें:



झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड के 2 व्यक्तियों को मिला 2020 का पद्म पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के द्वारा वर्ष 2020 के लिये पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • झारखंड के ‘गुरु शशाधर आचार्य’ को ‘कला’ के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • श्री मधु मंसुरी हसमुख को भी कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये 2020 का पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2020 के लिये 141 पद्म पुरस्कार प्रदान किये गए जिनमें पद्म विभूषण (07), पद्म भूषण (16) एवं पद्म श्री (118) शामिल हैं।
  • विदित हो कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण यह पुरस्कार अबतक प्रदान नहीं किया जा सका था।

झारखंड Switch to English

पीएम अनुसंधान फेलो के लिये शुभम गोयल का चयन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में झारखंड के शुभम गोयल को प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलो (पीएमआरएफ) के लिये चुना गया है।

प्रमुख बिंदु

  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा देश में शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिये प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलों की शुरुआत की गई थी।
  • इस योजना की घोषणा सर्वप्रथम 2018-19 के बजट में की गई थी।
  • इस योजना के तहत पहले दो वर्ष के लिये 70,000 रुपए प्रतिमाह, तीसरे वर्ष में 75000 रुपए प्रतिमाह एवं चौथे एवं पाँचवें वर्ष में 80,000 रुपए प्रतिमाह की फेलोशिप प्रदान की जाती है। साथ ही रिसर्च ग्रांट के रूप में 2 लाख रुपए प्रतिवर्ष (5 वर्ष के लिये कुल 10 लाख रुपए) प्रदान किये जाते हैं।
  • यह फेलोशिप पाने वाले शुभम गोयल वर्तमान में आई आई टी, दिल्ली से पीएचडी कर रहे हैं।

close
Share Page
images-2
images-2