इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

गांगेय डॉल्फिन की गणना

चर्चा में क्यों?

5 अक्टूबर, 2021 को भागलपुर वन प्रमंडल द्वारा गांगेय डॉल्फिन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गांगेय डॉल्फिन गणना करने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा तथा डॉल्फिन के संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्य को संपादित करने के लिये डॉल्फिन संरक्षण बल का गठन किया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि सुल्तानगंज से लेकर कहलगाँव तक के करीब 60 किमी. क्षेत्र को ‘गंगैटिक रिवर डॉल्फिन संरक्षित क्षेत्र’ घोषित किया गया है।
  • डॉल्फिन की गणना वैज्ञानिकों, वन विभागों, गैर-सरकारी संगठनों के विशेषज्ञों तथा स्थानीय लोगों की भागीदारी से की जाएगी।
  • विदित है कि गांगेय डॉल्फिन को भारत सरकार ने वर्ष 2009 में ‘राष्ट्रीय जलीय जीव’ घोषित किया था तथा आईयूसीएन की रेड लिस्ट में इसे लुप्तप्राय (Endangered) श्रेणी में रखा गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2