राजस्थान Switch to English
गाँठदार त्वचा रोग
चर्चा में क्यों?
राजस्थान के सिरोही ज़िले में गायों में गाँठदार त्वचा रोग (LSD) के नए मामले सामने आए हैं, जबकि तीन वर्ष पूर्व यह रोग इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तबाही का कारण बना था।
मुख्य बिंदु
गाँठदार त्वचा रोग के बारे में:
- कारण: LSD मवेशियों या भैंस के लंपी स्किन डिज़ीज़ वायरस (LSDV) के संक्रमण के कारण होता है।
- खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, LSD की मृत्यु दर 10% से कम है।
- गाँठदार त्वचा रोग’ को पहली बार वर्ष 1929 में जाम्बिया में एक महामारी के रूप में देखा गया था। प्रारंभ में यह या तो ज़हर या कीड़े के काटने का अतिसंवेदनशील परिणाम माना जाता था।
- संक्रमण:
- गाँठदार त्वचा रोग मुख्य रूप से काटने वाले कीड़ों (वेक्टर) जैसे मच्छरों और मक्खियों के माध्यम से जानवरों में फैलता है।
- लक्षण:
- इस रोग से संक्रमित गायों की त्वचा पर गाँठें दिखाई देती हैं, जिससे दूध उत्पादन में गिरावट आ सकती है और गंभीर स्थिति में पशु की मृत्यु भी हो सकती है।
- इसमें मुख्य रूप से बुखार, आँखों और नाक से स्राव, मुँह से लार टपकना तथा शरीर पर छाले पड़ना शामिल है।
- रोकथाम और उपचार:
- इन रोगों के विरुद्ध टीकाकरण, भारत सरकार की पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाता है।
- गाँठदार त्वचा रोग के उपचार के लिये कोई विशिष्ट एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं है। इसका उपलब्ध एकमात्र उपचार मवेशियों की उचित देखभाल है।
- इसमें घावों की देखभाल, स्प्रे का उपयोग करके त्वचा के घावों का उपचार और द्वितीयक त्वचा संक्रमण तथा निमोनिया को रोकने के लिये एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग शामिल हो सकता है।
- प्रभावित जानवरों की भूख को बनाए रखने के लिये एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-Inflammatories) दर्द निवारक औषधियों का उपयोग किया जा सकता है।
राजस्थान Switch to English
भीलवाड़ा के अश्विनी विश्नोई ने U-17 WWC में स्वर्ण पदक जीता
चर्चा में क्यों?
भीलवाड़ा के अश्विनी विश्नोई ने ग्रीस के एथेंस में (28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक) आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में उज़्बेकिस्तान की मुकायो राखिमजोनोवा को 3-0 से हराया।
- इस जीत के साथ वह इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाली राजस्थान की पहली महिला पहलवान बन गई हैं।
मुख्य बिंदु
- पहले मुकाबले में उन्होंने उज़्बेकिस्तान की पहलवान मुकायो राखिमजोनोवा को हराया।
- इसके बाद उन्होंने कज़ाकिस्तान की पहलवान के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला जीता।
- अश्विनी फाइनल में पहुँचीं, जहाँ उन्होंने 65 किग्रा वर्ग में चीन की जियाओ के विरुद्ध आसान जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- पिछले दो वर्षों में अश्विनी ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, बल्कि पाँच अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को मज़बूत किया है।
- उन्होंने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप तथा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप सहित अनेक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किये हैं।
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC)
- विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) द्वारा किया जाता है।
- UWW कुश्ती के खेल की अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था है, जिसमें ग्रीको-रोमन कुश्ती (केवल पुरुष) और फ्रीस्टाइल कुश्ती (पुरुष और महिला) दोनों शामिल हैं।
- UWW का मुख्यालय कोर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्ज़रलैंड में है।