दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

विवेक चतुर्वेदी CBIC प्रमुख नियुक्त

  • 02 Dec 2025
  • 16 min read

चर्चा में क्यों?

वर्ष 1990 बैच के IRS (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) अधिकारी विवेक चतुर्वेदी को कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

  • उन्होंने संजय कुमार अग्रवाल का स्थान लिया, जो 30 नवंबर, 2025 को सेवानिवृत्त हुए।

मुख्य बिंदु 

  • उनके पास सीमाशुल्क प्रशासन, खुफिया, सतर्कता, डेटा विश्लेषण तथा जोखिम प्रबन्धन में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।
  • वे वर्तमान में CBIC में सदस्य (Tax Policy & Legal) के रूप में कार्यरत हैं तथा इससे पूर्व विवेक रंजन के स्थान पर बोर्ड में शामिल हुए थे।
  • विदेश मंत्रालय में ब्रुसेल्स (2007–2011) में प्रथम सचिव के रूप में उनके अंतर्राष्ट्रीय अनुभव को अगली पीढ़ी के सीमा शुल्क सुधारों के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण माना जाता है।
  • अध्यक्ष के रूप में वे वित्तीय वर्ष 2026–27 के संघीय बजट की तैयारियों में एक मुख्य भूमिका निभाएंगे, विशेषकर अप्रत्यक्ष करों के लिये, ऐसे समय में जब GST दरों में परिवर्तन तथा राजस्व-लचीलेपन बनाये रखने की आवश्यकता है।
  • उनसे सीमा-शुल्क आधुनिकीकरण के अगले चरण का नेतृत्व करने की अपेक्षा है, जिसमें डिजिटलीकरण, त्वरित क्लीयरेंस, सख्त अनुपालन-व्यवस्थाएँ तथा अधिक प्रौद्योगिकी-संचालित GST और सीमा-शुल्क पारिस्थितिकी तंत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Vivek Chaturvedi

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड

  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (पूर्ववर्ती केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग का एक अंग है।
  • यह सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर तथा IGST के अधिरोपण और संग्रहण से संबंधित नीति-निर्माण, तस्करी की रोकथाम एवं CBIC के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर, IGST और नारकोटिक्स से संबंधित मामलों के प्रशासन के कार्यों से संबंधित है। 
  • बोर्ड अपने अधीनस्थ संगठनों—कस्टम हाउस, केंद्रीय उत्पाद शुल्क तथा केंद्रीय GST आयुक्तालयों तथा सेंट्रल रेवेन्‍यूज कंट्रोल लेबोरेटरी का प्रशासनिक प्राधिकरण है।
close
Share Page
images-2
images-2