दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 02 Dec 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

मनु भाकर ने राष्ट्रीय शूटिंग में जीते चार स्वर्ण

चर्चा में क्यों?

1 दिसंबर, 2022 को हरियाणा की मनु भाकर ने भोपाल में खेली जा रही 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर पिस्टल में दाँव पर लगे सभी तीन स्वर्ण पदक जीत लिये। मनु ने 25 मीटर पिस्टल के सीनियर और जूनियर वर्ग का स्वर्ण जीता। इससे पहले उन्होंने सीनियर और जूनियर प्रतिस्पर्धा के टीम इवेंट में भी स्वर्ण जीते थे।

प्रमुख बिंदु

  • हरियाणा की 20 साल की निशानेबाज मनु भाकर ने महिला वर्ग के फाइनल में सीआरपीएफ की पुष्पांजलि राणा को 33-27 से पराजित किया, जबकि जूनियर वर्ग के फाइनल में उन्होंने अपने ही राज्य की विभूति भाटिया को 32-24 से हराया। विभूति ने महिला वर्ग में और तेलंगाना की मेघना सादूला ने जूनियर वर्ग में काँस्य जीता।
  • उल्लेखनीय है कि 65वीं राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 20 नवंबर से 10 दिसंबर, 2022 तक भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में किया जा रहा है।
  • इस राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लगभग 5 हज़ार से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

हरियाणा Switch to English

हरियाणा के पाँच खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2022 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा देश के 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें हरियाणा के पाँच खिलाड़ी भी शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु

  • हरियाणा के जिन पाँच खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, उनमें शामिल हैं- मुक्केबाज अमित पंघाल, एथलीट सीमा पूनिया, कुश्ती खिलाड़ी अंशु मलिक व सरिता मोर और बैडमिंटन के पैरा खिलाड़ी तरुण ढिल्लों।
  • अमित पंघाल की जगह उनकी माँ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से यह पुरस्कार ग्रहण किया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार है। वर्ष 1961 में इसकी शुरुआत हुई थी। खेल में अपनी उत्कृष्टता के लिये खेल हस्तियों को समर्पित यह पुरस्कार खेल रत्न के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार बेहतरीन प्रदर्शन, लीडरशिप क्वालिटी, खेल भावना और अनुशासन के लिये दिया जाता है।
  • अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, एक काँस्य प्रतिमा और सम्मान पत्र दिया जाता है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2