ध्यान दें:



छत्तीसगढ़ स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Sep 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ में लुटी जलाशय में दरार

चर्चा में क्यों?

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले के धनसपुर गाँव में स्थित लुटी (सातबहिनी) जलाशय में दरार आने से अचानक बाढ़ आ गई, जिसके परिणामस्वरूप अनेक लोग घायल हो गए तथा संपत्ति को व्यापक क्षति पहुँची।

मुख्य बिंदु

  • लुटी जलाशय के बारे में: 
    • लुटी बाँध, जिसे लुटी (सतबहिनी) जलाशय के रूप में भी जाना जाता है, भारत के छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में विश्रामनगर के पास धनेशपुर गाँव में स्थित एक छोटा बाँध है।
    • इसका निर्माण 1980 के दशक के प्रारंभ में हुआ था और यह स्थानीय सिंचाई तथा कृषि के लिये प्रमुख जल स्रोत के रूप में कार्य करता रहा है।
    • रिपोर्टों में कई वर्षों से बाँध में रिसाव तथा संरचनात्मक मज़बूती को लेकर आशंकाएँ व्यक्त की जाती रही थीं, किंतु हाल ही में हुई तीव्र मानसूनी वर्षा ने इसकी जर्जर संरचना को प्रभावित कर दिया।

लुटी बाँध के बारे में मुख्य विवरण

विशेषता

विवरण

नाम

लुटी बांध

उद्देश्य

सिंचाई

नदी

उपका नाला

निकटतम नगर

सूरजपुर 

ज़िला

सरगुजा

बेसिन

गंगा

आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) 

  • परिभाषा: 
    • तीव्र वर्षा के दौरान या उसके तुरंत बाद जल स्तर में अचानक वृद्धि को आकस्मिक बाढ़ (Flash flood) कहते हैं। 
    • यह अत्यधिक स्थानीयकृत और अल्पकालिक घटना होती है, जो सामान्यतः वर्षा के 6 घंटे के भीतर घटित होती है। 
  • कारण: 
    • फ्लैश फ्लड मुख्यतः तीव्र वर्षा के कारण होती है, जो मृदा की अवशोषण क्षमता और जल निकासी प्रणालियों को प्रभावित करती है।
    • भारी वर्षा के अतिरिक्त, अचानक तापमान वृद्धि, बाँध या तटबंधों के टूटने, हिम या मलबे के जमाव के कारण तथा हिमनद झीलों के अचानक फटने के कारण तेज़ी से हिम विगलन से भी फ्लैश फ्लड आ सकती है।
    • इसके अतिरिक्त, सड़कों और इमारतों जैसी अभेद्य सतहों वाले शहरीकरण से अपवाह बढ़ता है, जल अवशोषण कम होता है तथा बाढ़ का खतरा बढ़ता है।
  • उदाहरण: 
    • हिमाचल प्रदेश (2023), उत्तराखंड (2013) तथा मुंबई (2005) में आई आपदाएँ भी भारी वर्षा के कारण हुई थीं, जिनसे जान-माल व्यापक हानि हुई।




छत्तीसगढ़ Switch to English

फास्ट 5 सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की महिला टीमों ने हरियाणा के पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित चौथी फास्ट 5 सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में कांस्य पदक जीते।

मुख्य बिंदु

  •  चैंपियनशिप के बारे में:

 

  • यह चैंपियनशिप 28 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 26 राज्य टीमों ने भाग लिया।
  • विजेता:
    • राजस्थान टीम, जिसकी कप्तानी निधि शर्मा (जिन्होंने इससे पहले उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में टीम को स्वर्ण और रजत पदक दिलाया था) ने की, ने उत्कृष्ट टीमवर्क तथा प्रदर्शन किया।
    • छत्तीसगढ़ टीम ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
  • महत्त्व: 
    • इन सफलताओं से नेटबॉल और अन्य खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे लैंगिक सशक्तीकरण तथा युवा खेल विकास के दृष्टिकोण को समर्थन मिलेगा।
  • पदक विजेता 
    • पुरुष वर्ग
      • स्वर्ण – हरियाणा
      • रजत – केरल
      • कांस्य – तेलंगाना और पंजाब
    • महिला वर्ग
      • स्वर्ण – हरियाणा
      • रजत – पंजाब
      • कांस्य – छत्तीसगढ़ और राजस्थान

नेटबॉल

  • नेटबॉल एक तीव्र गति से खेला जाने वाला खेल है, जिसे दो टीमों के बीच खेला जाता है। प्रत्येक टीम में सात खिलाड़ी होते हैं, जिसका लक्ष्य एक आयताकार कोर्ट पर ऊँचे घेरे (रिंग) में बॉल डालकर गोल करना होता है।
  • नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया भारत में नेटबॉल के लिये राष्ट्रीय शासी निकाय है। 
  • यह संस्था सभी राज्यों और आयु वर्गों में इस खेल को बढ़ावा देने, नियंत्रित करने तथा विकसित करने का कार्य करती है।


close
Share Page
images-2
images-2