ध्यान दें:



झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Jul 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

गुमला में राज्य की पहली महिला लाइब्रेरी का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई 2023 को झारखंड के वित्त मंत्री डॉ.रामेश्वर उराँव ने राज्य के गुमला ज़िले में झारखंड की पहली 400 सीटर हाईटेक महिला लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • उपरोक्त पुस्तकालय का नाम भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता सावित्री बाई फुले के नाम पर रखा गया है।
  • इस पुस्तकालय में हर प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा के लिये पुस्तकें सहित सभी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें विभिन्न विषयों पर हज़ारों किताबें हैं जो किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा के लिये मददगार साबित होंगी।
  • इस हाईटेक महिला लाइब्रेरी का निर्माण महिलाओं के सम्मान में किया गया है, जिसमें महिलाएँ और छात्राएँ बिना किसी झिझक के शांतिपूर्ण माहौल में आकर अपनी पढ़ाई कर सकती हैं।
  • इस दौरान वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उराँव ने कल्याण योजना के तहत प्राप्त आवंटन से 112 विकलांग लोगों को ब्लाइंड स्टिक, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और बैसाखी भी वितरित की। इस योजना के तहत ज़िले में करीब 550 दिव्यांगों को चिह्नित किया गया है और दो माह बाद दूसरे चरण में उनकी ज़रुरतों के लिये दिव्यांगजन उपलब्ध कराए जाएंगे।

close
Share Page
images-2
images-2