ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड ने जीती दिव्यांग क्रिकेट सीरीज़

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम ने राष्ट्रीय दिव्यांग त्रिकोणीय टी20 क्रिकेट सीरीज़ का खिताब जीता।

प्रमुख बिंदु

  • 3 दिसंबर, 2021 को इस सीरीज़ का फाइनल मुकाबला बिहार और झारखंड के बीच पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें झारखंड की टीम ने बिहार को हराकर खिताब पर कब्ज़ा किया।
  • इस मैच में वागीश त्रिपाठी को ‘मैन ऑफ द मैच’घोषित किया गया तथा ‘मैन ऑफ द सीरीज़’सौराष्ट्र के राजू परमकर को दिया गया। 
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का पुरस्कार झारखंड के वागीश त्रिपाठी और झारखंड टीम के ही निशांत कुमार उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का पुरस्कार दिया गया।
  • समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष मुकेश कंचन मौजूद थे। 
  • विदित हो कि इस सीरीज़ का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर बिहार दिव्यांग क्रिकेट संघ के द्वारा बिहार, झारखंड और सौराष्ट्र की टीम के बीच किया गया था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow