इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के वर्ष 2021 के पुरस्कार-सम्मान घोषित

चर्चा में क्यों?

2 अगस्त, 2022 को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के वर्ष 2021 के सम्मान और पुरस्कार की घोषणा गई। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से विद्वानों के नामों का चयन किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • संस्थान का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत भारती’ दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. रमानाथ त्रिपाठी को दिया गया। भारत भारती सम्मान के तहत दी जाने वाली सम्मान राशि 8 लाख रुपए है। सम्मान सूची में लखनऊ से डॉ. ओ.पी. मिश्रा व हृदय नारायण दीक्षित समेत 18 साहित्यकारों के नाम शामिल हैं।
  • संस्थान की ओर से पाँच लाख रुपए की राशि वाले सम्मान की श्रेणी में लोहिया साहित्य सम्मान देहरादून (उत्तराखंड) के बुद्धिनाथ मिश्र को, गुरुग्राम (हरियाणा) से डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल को हिन्दी गौरव सम्मान, नंदुरबार (महाराष्ट्र) के डॉ. विश्वास किसान पाटिल को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के डॉ. रामशरण गौड़ को पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, लखनऊ के डॉ. ओम प्रकाश मिश्र को अवंती बाई साहित्य सम्मान, लखनऊ के हृदय नारायण दीक्षित को अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान के लिये चुना गया है।
  • संस्थान की ओर से साहित्य भूषण सम्मान के लिये 5 लाख रुपए की धनराशि दी जाती है। इस सम्मान के लिये निम्नलिखित साहित्यकारों का चयन किया गया है-
    • हितेश कुमार शर्मा, बिजनौर, उ.प्र.
    • डॉ. रघुवीर सिंह अरविंद, अलीगढ़, उ.प्र.
    • डॉ. प्रीति श्रीवास्तव कबीर, लखनऊ, उ.प्र.
    • किशन स्वरूप, मेरठ, उत्तर प्रदेश
    • डॉ. उमाशंकर शुक्ल शितिकंठ, लखनऊ
    • डॉ. नताशा अरोड़ा, नोएडा, उ.प्र.
    • जयप्रकाश शर्मा जनकवि प्रकाश, प्रयागराज, उ.प्र.
    • डॉ. अशोक कुमार शर्मा, लखनऊ, उ.प्र.
    • डॉ. दयानिधि मिश्र, वाराणसी, उ.प्र.
    • डॉ. सभापति मिश्र, प्रयागराज, उ.प्र.
    • डॉ. प्रमोद कुमार अग्रवाल, झांसी, उ.प्र.
    • शिवानंद सिंह सहयोगी, मेरठ, उ.प्र.
    • डॉ. नरेश मिश्र, रोहतक, हरियाणा
    • डॉ. रूपसिंह चंदेल, धारुहेड़ा, हरियाणा
    • डॉ. सुशील सरित, आगरा, उ.प्र.
    • शची मिश्र, पुणे, महाराष्ट्र
    • विजयशंकर मिश्र भास्कर, सुल्तानपुर, उ.प्र.
    • गिरीश पंकज, रायपुर, छत्तीसगढ़
    • शिवदयाल, पटना, बिहार
    • डॉ. नीरजा माधव, वाराणसी, उ.प्र.
  • 2.5 लाख रुपए की सम्मान राशि वाले पुरस्कार
    • लोकभूषण- डॉ. महेंद्र भनावत, उदयपुर, राजस्थान
    • कलाभूषण- डॉ. हृदय गुप्त, कानपुर, उ.प्र.
    • विद्या भूषण- विजय चितौरी, प्रयागराज, उ.प्र.
    • पत्रकारिता भूषण- बलबीर पुंज, नोएडा, उ.प्र.
    • प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण- डॉ. नलिनी बलबीर, पेरिस (फ्राँस)
    • हिन्दी विदेश प्रसार- कल्पना लालजी, मॉरीशस
    • बाल साहित्य भारती सम्मान- डॉ. फकीरचंद शुक्ला, लुधियाना (पंजाब)
    • डॉ. दिनेश पाठक शशि, मथुरा, उ.प्र.
    • मधुलिमये साहित्य सम्मान- डॉ. विक्रम सिंह, आगरा, उ.प्र.
    • पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान- अश्विनी कुमार दुबे, इंदौर, मध्य प्रदेश
    • विधि भूषण सम्मान- सुधा अवस्थी, प्रयागराज, उ.प्र.
  • सौहार्द्र सम्मान: (राशि 2.50 लाख रुपए)
    • मुहीउद्दीन हसन सुहैल काकोरवी, लखनऊ (उर्दू)
    • डॉ. आर. लक्ष्मीनारायण, बंगलूरू, कर्नाटक (कन्नड़)
    • क्रांति कनाटे, बड़ोदरा, गुजरात (गुजराती)
    • डॉ. वीणा गुप्ता, जम्मू (डोगरी)
    • एस. अनंतकृष्णन (तमिल)
    • डॉ. यम लक्ष्मणाचार्युलु, हैदराबाद, तेलंगाना (तेलुगू)
    • मोहन सपरा, जालंधर, पंजाब (पंजाबी)
    • रामकृष्ण विनायक सहस्त्रबुद्धे, नागपुर, महाराष्ट्र (मराठी)
    • प्रोफेसर के.एस. सोमनाथन नायर, (मलयालम)
    • डॉ. हजारीमयुम इबेयाइमा देवी (मणिपुरी)
    • डॉ. मुरारीलाल अग्रवाल, गाजियाबाद, (संस्कृत)
    • राघू मिश्र, राउरकेला, ओडिशा, (ओड़िया)
    • डॉ. तुलसी देवी, फिरोजाबाद, उ.प्र. (सिंधी)
  • एक लाख रुपए के पुरस्कार
    • मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान
    • डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, लखनऊ
    • डॉ. प्रत्यूष दुबे, गोरखपुर
  • सम्मान के अलावा वर्ष 2021 में प्रकाशित 35 पुस्तकों पर 75 हज़ार रुपए के नामित पुरस्कार भी घोषित किये गए हैं-
    • 40 हज़ार रुपए पुरस्कार राशि वाले सर्जना पुरस्कारों के लिये 34 पुस्तकों का चयन किया गया है।
    • हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान लखनऊ के राहुल द्विवेदी को दिया गया है।
    • पं. बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान लखनऊ की ही रजनी गुप्त को दिया गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow