दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

राँची में होगी जी-20 देशों की बैठक

चर्चा में क्यों?

30 सितंबर, 2022 को देश के जी-20 के निदेशक (मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स) सहित दो सदस्यीय टीम ने राँची पुलिस मुख्यालय में झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के साथ बातचीत करते हुए अगले जी-20 देशों की बैठक राज्य के राँची शहर में होने की जानकारी दी।

 प्रमुख बिंदु

  • झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने बताया कि जी-20 (दुनिया के विकासशील व विकसित देशों का संगठन) की बैठक 16-17 फरवरी और 16-17 मार्च, 2023 को राँची में होगी।
  • बैठक का स्थल राँची का कोल इंडिया कॉन्फ्रेंस हॉल होगा। इसमें जी-20 देशों के करीब 540 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • विदित है कि वर्तमान में इंडोनेशिया में जी-20 की बैठक चल रही है। भारत में दिसंबर 2022 से जी-20 की बैठक करीब 50 शहरों में होनी है।
  • ऐसा पहला मौका है, जब झारखंड में इस तरह की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में जी-20 देशों में भारत के अलावा चीन, जर्मनी, फ्रांस, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
  • राँची में दोदिवसीय बैठक के दौरान जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को उनके सुरक्षा ग्रेड के अनुसार यहाँ पर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जैसे- अगर किसी को ज़ेड या ज़ेड प्लस स्तर की सुरक्षा पहले से मिली हुई है, तो उसे यहाँ पर भी उसी के अनुरूप सुरक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहेगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2