- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 413
-
भारत के राजनीतिक गतिरोध को दूर कर, द्वितीय विश्वयुद्ध में भारत का समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से ब्रिटिश सरकार द्वारा भेजा गया ‘क्रिप्स मिशन’ भारतीय राष्ट्रवादियों को संतुष्ट करने में क्यों असफल सिद्ध हुआ?
30 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यद्यपि ‘अगस्त प्रस्ताव’ में पहली बार राष्ट्रीय आंदोलन की कई महत्त्वपूर्ण मांगों को स्वीकृति दी गई थी, फिर भी कांग्रेस व लीग ने प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया था। अगस्त प्रस्ताव के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इसकी अस्वीकृति के कारणों को स्पष्ट करें।
29 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्ष 1854 के ‘वुड्स डिस्पैच’ को ‘भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा’ क्यों कहा जाता है?
28 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुए किसान आंदोलनों का चरित्र, उद्देश्य व दृष्टिकोण ही इन आंदोलनों को राष्ट्रवादी आंदोलन से नहीं जोड़ पाया। विवेचना कीजिये।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
18वीं शताब्दी के प्रारम्भिक वर्षों तक अपनी विशेषताओं के कारण मजबूत विकसित रही भारतीय अर्थव्यवस्था बाद के दशकों में विभिन्न कारकों के दबाव में पिछड़ती चली गई। विवेचना कीजिये।
24 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वेलेजली की ‘सहायक संधि’ जहाँ कंपनी को सैन्य व वित्तीय दृष्टिकोण से सुदृढ़ करने में सफल रही, वहीं भारतीय राज्यों के लिये एक मीठा विष सिद्ध हुई। विवेचना कीजिये।
23 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
बौद्धिक क्रांति के प्रबुद्ध विचारों से तैयार फ्राँस की भूमि पर अमेरिकी क्रांति के बीज ने फ्राँसीसी क्रांति का बीज बोया। चर्चा कीजिये।
22 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में गांधी जी के ‘सविनय अवज्ञा’ की प्रथम प्रयोगशाला चम्पारण की भूमि थी। चर्चा कीजिये?
20 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
'अंग्रेजों द्वारा समय पूर्व सत्ता हस्तांतरण करने की शीघ्रता व तात्कालिक नेतृत्व की अदूरदर्शिता आजादी के समय हुए नरसंहार व अशांति के लिये उत्तरदायी थी।' इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
19 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन परिस्थितियों का उल्लेख करें जिनके कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ‘माउंटबेटन योजना’ में भारत को ‘डोमेनियन’ का दर्जा दिये जाने पर सहमत हो गई जबकि यह लाहौर अधिवेशन (1929) की भावना के विरूद्ध कदम था।
15 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत सरकार अधिनियम, 1919 भारतीयों के लिये बेडियों का एक नया जाल था। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
14 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गांधी जी का सविनय अवज्ञा आंदोलन उनके द्वारा एक दशक पहले शुरू किये गए असहयोग आंदोलन से किस प्रकार भिन्न था? क्या इस आंदोलन का स्वरूप असहयोग आंदोलन की अपेक्षा अधिक प्रखर था?
10 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘नेहरू युग में भारत की गुटनिरपेक्षता की नीति सफलता एवं असफलता के विभिन्न चरणों से होकर गुजरी।’ इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
09 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन कारणों का उल्लेख करें जो स्वतंत्र भारत द्वारा गुटनिरपेक्ष नीति अपनाये जाने के लिये उत्तरदायी थे। साथ ही, भारत की गुटनिरपेक्ष नीति के प्रमुख लक्ष्यों का भी वर्णन करें।
08 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ‘कराची प्रस्ताव’ वास्तव में कांग्रेस की मूलभूत राजनीतिक व आर्थिक नीतियों का दस्तावेज था। विवेचना कीजिये।
07 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध से ही ‘प्रेस’ राष्ट्रवादियों के विचारों एवं उद्देश्यों को जनमानस तक पहुंचाने में सबसे उपयुक्त औजार साबित हुई। चर्चा कीजिये।
06 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
19वीं शताब्दी में हुये सुधार आन्दोलनों ने अप्रत्यक्ष: राष्ट्रीय एकता को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया था। चर्चा कीजिये?
03 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन परिस्थितियों/घटनाओं का उल्लेख कीजिये जिनके कारण अंग्रेज़ों को भारत छोड़ना अपरिहार्य प्रतीत होने लगा था?
02 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यद्यपि ‘राजगोपालाचारी फार्मूला’ अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की अवधारणा का ही प्रस्ताव था, फिर भी, जिन्ना ने उस ‘फार्मूला’ को नकार दिया। क्यों?
01 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत का विभाजन एक अपरिहार्य और अनिवार्य दुर्घटना भी। चर्चा कीजिये।
30 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ब्रिटिश शासनकाल में स्थानीय स्वशासन के संबंध में लार्ड रिपन के योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। चर्चा कीजिये।
29 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
20वीं शताब्दी के प्रारम्भिक वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उभरे ‘गरमदल’ ने अपनी गतिविधियों से राष्ट्रवादी आंदोलन को ऊर्जा, गतिशीलता तथा नई दिशा दी। विवेचना कीजिये।
27 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
फ्राँसीसी क्रांति रूपी पौधे को माण्टेस्क्यू, वाल्टेयर और रूसो जैसे विचारकों के लेखन के खाद्य-पानी से पर्याप्त पुष्टि तथा समृद्धि प्राप्त हुई। चर्चा करें।
25 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सिंधु घाटी सभ्यता का अध्ययन हमें यह जानने का अनूठा अवसर प्रदान करता है कि प्राचीन भारतीय समाज पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण में होने वाले परिवर्तनों के प्रति अनुकूलित था। हाल ही में इस विषय पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं द्वारा किये गये अध्ययनों को दृष्टिगत रखते हुए इस कथन की पुष्टि करें।
23 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1857 ई. की क्रान्ति के उपरांत भारतीय रियासतों के प्रति ब्रिटिश नीति में आए बदलाव पर टिप्पणी कीजिये।
20 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के नियमन एवं सहयोग का एक महान मंच ‘राष्ट्र संघ’ अल्पकाल में ही असफल हो गया। चर्चा कीजिये।
12 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कांग्रेस द्वारा संगठन में पूर्ण सहमति के अभाव के बावजूद गांधी जी के खिलाफत आंदोलन को समर्थन देने व सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन आरम्भ करने के निर्णय को समर्थन देने की पीछे क्या कारण थे?
11 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत दर्शन को स्पष्ट करते हुए इसकी वर्तमान प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए।
10 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
17वीं और 18वीं शताब्दी के वैज्ञानिक अनुसंधानों से आई बौद्धिक क्रान्ति ने तकनीकी विकास द्वारा औद्योगिक क्रान्ति की आधारशिला रखी और उसे अनन्त विकास की ओर ले गई। चर्चा कीजिये।
09 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"भारतीय उपमहाद्वीप की राजनीतिक जमीन पर ब्रिटिश आधिपत्य की इमारत स्थापित करने की प्रक्रिया के क्रम में ‘नींव का पत्थर’ रॉबर्ट क्लाइव ने रखा।" व्याख्या करें।
06 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास