ध्यान दें:



मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    मानव जीवन में नैतिकता किस बात की प्रोन्नति करने की चेष्टा करती है? लोक प्रशासन में यह और भी अधिक महत्त्वपूर्ण क्यों है?

    10 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • भूमिका

    • मानव जीवन में नैतिकता की भूमिका

    • लोक प्रशासन में इसका महत्त्व

    • निष्कर्ष

    नैतिकता मानव जीवन को संभव बनाने की पूर्व-शर्त है, जिसके अभाव में हमारी स्थिति वन्य जीवन के समकक्ष हो सकती है।

    नैतिकता मानव जीवन में निम्नलिखित तत्त्वों की प्रोन्नति करती हैं-

    • शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व जैसे आधारभूत मूल्यों की, ताकि समाज में अराजकता न फैले और समाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके।
    • सामान्य शिष्टाचार के नियमों (जैसे- अभिवादन शैली) और सामाजिक मर्यादाओं की ताकि स्वस्थ सामाजिक माहौल बन सके।
    • परोपकार, त्याग, समन्वय जैसी क्षमताओं की, ताकि व्यक्ति सिर्फ स्वकेंद्रित होने के बजाय सामाजिक कल्याण में भी सक्रिय रहे।
    • सत्य, न्याय समानता जैसे उच्चतर आदर्शों की ताकि मानव समाज को निरंतर सही दिशा मिलती है।

    लोक प्रशासन में नैतिकता अधिक महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि राष्ट्रीय संसाधनों के लोकहित में प्रयोग की शक्ति उसी के पास है। वंचित वर्गों को न्याय और मुख्य धारा से जोड़ने का एकमात्र माध्यम भी वही है। अगर लोक प्रशासक ही भ्रष्ट हो जाएंगे तो सामाजिक-न्याय और समरसता की संभावनाएँ नष्ट हो जाएगी तथा वंचित समुदायों का संविधान तथा राजव्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
Share Page
images-2
images-2