दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

प्रीह विहियर मंदिर

  • 09 Dec 2025
  • 11 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

थाईलैंड ने सीमा के पास दो थाई सैनिकों की हत्या के बाद कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किये, जिससे ऐतिहासिक प्रीह विहियर मंदिर (Preah Vihear Temple) को केंद्र बनाकर लंबित संघर्ष फिर से भड़का।

  • प्रीह विहियर: यह भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर है, जो कंबोडिया में थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास डैंगरेक पर्वतों में स्थित है।
    • यह मंदिर 11वीं सदी में खमेर राजाओं सूर्यवर्मन I और II द्वारा निर्मित किया गया था और यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल होने के साथ-साथ थाईलैंड और कंबोडिया दोनों के लिये एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक भी है।
  • प्रीह विहियर सीमा विवाद: वर्ष 1907 में फ्राँस (जो उस समय कंबोडिया में औपनिवेशिक शक्ति था) ने औपनिवेशिक युग का नक्शा तैयार किया, जिसमें प्रीह विहियर मंदिर को कंबोडिया में दर्शाया गया।
    • हालाँकि वर्ष 1904 का फ्रांको-सियामीस संधि इस क्षेत्र को थाईलैंड में रखता था।
    • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने वर्ष 1962 में निर्णय दिया कि प्रीह विहियर मंदिर कंबोडिया का है
      • वर्ष 2008 में कंबोडिया द्वारा मंदिर के लिये यूनेस्को विश्व धरोहर दर्जा प्राप्त करने का प्रयास करने के बाद तनाव फिर से बढ़ गया।
      • वर्ष 2013 में ICJ ने कंबोडिया के दावे की पुष्टि की और एक असैनिक क्षेत्र प्रस्तावित किया, जिसे कभी लागू नहीं किया गया।
    • थाईलैंड वर्तमान में ICJ के अधिकार क्षेत्र को अस्वीकार करता है, जिससे विवाद अभी भी अनसुलझा हुआ है।

और पढ़ें: प्रीह विहियर और प्रसात ता मुएन थॉम

close
Share Page
images-2
images-2