चर्चित स्थान
बेनिन
- 10 Dec 2025
- 8 min read
बेनिन में सैनिकों के एक समूह (मिलिट्री कमेटी फॉर रिफाउंडेशन – CMR) ने असफल सैन्य तख्तापलट का प्रयास किया गया, जिसमें उन्होंने थोड़े समय के लिये राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन को पद से हटाने का दावा किया।
- यह तख्तापलट का प्रयास पश्चिम अफ्रीका में सैन्य नियंत्रण की लहर के बीच हुआ, जिसमें नाइजर, बुर्किना फासो, माली, गिनी और गिनी-बिसाऊ शामिल हैं और इसने क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ा दिया है।
- बेनिन और इसकी सीमाएँ: बेनिन पश्चिम अफ्रीका में स्थित है। इसकी सीमाएँ टोगो (पश्चिम), नाइजीरिया (पूर्व), बुर्किना फासो (उत्तर-पश्चिम) और नाइजर (उत्तर) से लगती हैं।
- बेनिन की एक तटरेखा बेनिन की खाड़ी के साथ है, जो अटलांटिक महासागर में गिनी की खाड़ी का हिस्सा है।
- नदियाँ: नाइजर नदी बेनिन की उत्तरी सीमा का एक हिस्सा बनाती है।
- पहाड़: बेनिन के उत्तर-पश्चिम में अटाकोरा पहाड़ हैं, जो टोगो पहाड़ों का ही एक हिस्सा हैं।
- राजनीतिक ढाँचा: बेनिन एक राष्ट्रपति शासन वाला गणराज्य है, जहाँ बहुदलीय लोकतांत्रिक प्रणाली लागू है।
<
