इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समूह

  • 01 Feb 2024
  • 5 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में बुर्किना फासो, माली और नाइजर के सैन्य शासनों ने वेस्ट अफ्रीकन ब्लॉक इकोनॉमिक कम्युनिटी ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स (ECOWAS) से तत्काल बाहर होने की घोषणा की।

 ECOWAS क्या है?

  • परिचय: ECOWAS एक क्षेत्रीय समूह है जिसका उद्देश्य पश्चिम अफ्रीकी उप-क्षेत्र के आर्थिक एकीकरण और साझा विकास को बढ़ावा देना है।
    • इसकी स्थापना मई 1975 में 15 पश्चिम अफ्रीकी देशों द्वारा नाइजीरिया के लागोस में की गई थी।
  • संस्थापक सदस्य राष्ट्र: बेनिन, बुर्किना फासो,  कोटे डी'आइवर, गाम्बिया, घाना, गिनी, गिनी बिसाऊ, लाइबेरिया, माली, मॉरिटानिया, नाइजर, नाइजीरिया, सियेरा लियोन, सेनेगल और टोगो।
  • मुख्यालय: अबुजा, नाइजीरिया
  • प्रमुख पहल: ECOWAS ने वर्ष 1990 में अपना मुक्त व्यापार क्षेत्र स्थापित किया और जनवरी 2015 में एक सामान्य बाह्य/विदेशी टैरिफ अपनाया।
    • इसने क्षेत्र में संघर्षों को नियंत्रित करने के लिये शांति सैन्य व्यवस्था विकसित करके कुछ सुरक्षा मुद्दों का हल करने के लिये भी कार्य किया है।
      • प्रारंभ में वर्ष 1990 में गृह युद्ध के दौरान लाइबेरिया और वर्ष 1997 में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को सत्ताहीन करने के बाद सैनिकों को सियेरा लियोन भेजा गया था।
  • भारत-ECOWAS संबंध:
    • भारत का ECOWAS के साथ दीर्घकालिक संबंध है और वर्ष 2004 में इसे निकाय के पर्यवेक्षक का दर्जा दिया गया था।
      • वर्ष 2006 में, भारत ने समूह को 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की क्रेडिट लाइन (LoC) प्रदान की।
    • ECOWAS ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में स्थायी सीट के लिये भारत की दावेदारी का भी समर्थन किया है।

नोट: हाल ही में साहेल क्षेत्र से फ्राँसीसी सेना की वापसी ने घाना, टोगो, बेनिन और आइवरी कोस्ट जैसे गिनी की खाड़ी के राज्यों में संघर्ष के संभावित प्रसार के बारे में चिंता बढ़ा दी है।

साहेल क्षेत्र के बारे में मुख्य बातें:

  • साहेल पश्चिमी और उत्तर-मध्य अफ्रीका का एक अर्ध-शुष्क क्षेत्र (Semiarid Region) है जो पूर्व सेनेगल से सूडान तक फैला हुआ है।
  • यह उत्तर में शुष्क सहाराई रेगिस्तान तथा दक्षिण में आर्द्र सवाना के बीच एक संक्रमणकालीन क्षेत्र का निर्माण करता है।
  • It is one of the world's richest, gifted with vast energy and mineral resources such as oil, gold and uranium.
  • यह तेल, सोना और यूरेनियम जैसे विशाल ऊर्जा तथा खनिज संसाधनों से संपन्न दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है।
    • हालाँकि राजनीतिक अस्थिरता विकास की प्रगति में बाधा डालती है।
  • संयुक्त राष्ट्र (UN) ने साहेल को दस (10) देशों तक सीमित कर दिया है: बुर्किना फासो, कैमरून, गाम्बिया, गिनी, माली, मॉरिटानिया, नाइजर, नाइजीरिया, सेनेगल और चाड।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. हाल के वर्षों में चाड, गिनी, माली और सूडान ने निम्नलिखित में से किस एक कारण से अंतर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया, जो इन सभी देशों से संबंधित है? (2023)

(a) दुर्लभ मृदा तत्त्वों से समृद्ध निक्षेपों की खोज
(b) चीनी सैन्य बेस का स्थापित होना 
(c) सहारा मरुस्थल का दक्षिणाभिमुखी प्रसार
(d) सफल तख्ता-पलट

उत्तर: (d)


मेन्स: 

प्रश्न. "यूरोपीय प्रतिस्पर्द्धों की दुर्घटनाओं द्वारा अफ्रीका को कृत्रिम रूप से निर्मित छोटे-छोटे राज्यों में काट दिया गया।" विश्लेषण कीजिये। (2013)

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय

  • 11 Aug 2023
  • 4 min read

हाल ही में नाइजर में तख्तापलट की घटना के परिणामों से निपटने में पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय (Economic Community of West African States- ECOWAS) की सक्रिय भागीदारी ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है।

  • सैन्य तख्तापलट कर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को अपदस्थ करने वाली यह घटना विश्व स्तर पर एक अप्रत्याशित खतरे का संकेत है।

पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय:

  • परिचय:
    • ECOWAS, जिसे फ्रेंच में CEDEAO के नाम से भी जाना जाता है, वर्ष 1975 में स्थापित एक क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है।
    • लागोस संधि के माध्यम से गठित ECOWAS का उद्देश्य पश्चिम अफ्रीकी देशों के बीच आर्थिक एकीकरण, सहयोग और विकास को बढ़ावा देना है।
    • इसका सचिवालय अबूजा, नाइजीरिया में है।
  • सदस्य राज्य:
    • ECOWAS में कुल 15 सदस्य देश शामिल हैं: बेनिन, बुर्किना फासो, केप वर्डे, कोटे डी आइवर, गाम्बिया, घाना, गिनी, गिनी बिसाऊ, लाइबेरिया, माली, नाइजर, नाइजीरिया, सिएरा लियोन, सेनेगल और टोगो।
  • प्राथमिक लक्ष्य और उद्देश्य:
    • सदस्य देशों के बीच आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना।
    • लोगों, वस्तुओं और सेवाओं के मुक्त आवागमन की सुविधा प्रदान करना।
    • उद्योग, परिवहन, ऊर्जा और वित्त सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना।
    • लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और सुशासन द्वारा शासित एक सीमाहीन क्षेत्र को बढ़ावा देना।
    • सहयोग और संघर्ष के समाधान के माध्यम से सुरक्षा एवं राजनीतिक चुनौतियों का समाधान करना।
  • उपलब्धियाँ एवं पहल:
    • एक क्षेत्रीय शांति सेना की स्थापना जिसे पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय निगरानी समूह (Economic Community of West African States Monitoring Group- ECOMOG) के नाम से जाना जाता है, जिसने 1990 और 2000 के दशक के दौरान लाइबेरिया और सिएरा लियोन में संघर्षों को सुलझाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    • आर्थिक एकीकरण और व्यापार को बढ़ावा देने, एक सामान्य मुद्रा बनाने के लिये ECOWAS एकल मुद्रा पहल शुरू करना।
    • संयुक्त पहल और सहयोग के माध्यम से आतंकवाद, मानव तस्करी तथा संगठित अपराध से निपटने के प्रयासों का समर्थन करना।          

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष प्रश्न  

प्रश्न. हाल के वर्षों में चाड, गिनी, माली और सूडान ने निम्नलिखित में से किस एक कारण से अंतर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया, जो इन सभी देशों से संबंधित है?

(a) दुर्लभ मृदा तत्त्वों से समृद्ध निक्षेपों की खोज 
(b) चीनी सैन्य बेस का स्थापित होना
(c) सहारा मरुस्थल का दक्षिणाभिमुखी प्रसार
(d) सफल तख्ता-पलट

उत्तर: (d)

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट




Share Page
images-2