दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 01 Jun, 2023
  • 19 min read
प्रारंभिक परीक्षा

फौकॉल्ट पेंडुलम

भारत के नए संसद भवन, जिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया, की छत में एक फौकॉल्ट पेंडुलम (Foucault Pendulum) स्थापित किया गया है जो कि वैज्ञानिक कलात्मकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

  • नई संसद भवन में फौकॉल्ट पेंडुलम भी वैज्ञानिक जाँच और वैज्ञानिक स्वभाव की भावना का प्रतिनिधित्व करता है जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A में निहित है।

फौकॉल्ट पेंडुलम: 

  • फौकॉल्ट पेंडुलम का नाम 19वीं शताब्दी के फ्राँसीसी भौतिक विज्ञानी लियोन फौकॉल्ट के नाम पर रखा गया है, इसका उपयोग पृथ्वी के घूर्णन को प्रदर्शित करने के लिये किया जाता है।
    • पेंडुलम में एक भारी बॉब होता है जो छत में एक निश्चित बिंदु से लंबे, मज़बूत तार के अंत में निलंबित होता है। जैसे ही पेंडुलम घूमेगा, तो पेंडुलम और घूमती हुई पृथ्वी के बीच सापेक्ष गति के कारण पेंडुलम समय के साथ धीरे-धीरे अपना अभिविन्यास बदलता हुआ प्रतीत होता है।
  • फौकॉल्ट ने पहली बार सार्वजनिक रूप से वर्ष 1851 में पेरिस के पैंथियॉन में यह प्रयोग किया था, जहाँ उन्होंने 67 मीटर तार से 28 किलोग्राम लोहे की गेंद को लटका दिया था। यह पृथ्वी के घूर्णन का पहला प्रत्यक्ष दृश्य प्रमाण था।
    • प्रयोग से यह निष्कर्ष निकला कि "पेंडुलम अपने गति के अक्ष को नहीं बदलता है, लेकिन इसके विपरीत पृथ्वी अपनी गति बदलती है।"
    • जब उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर पृथ्वी की धुरी के साथ संरेखित किया जाता है, तो पेंडुलम की की गति ठीक 24 घंटों में अपने मूल तल पर वापस आ जाती है।
    • अन्य अक्षांशों पर पेंडुलम को झूलते हुए अपनी मूल दिशा में लौटने में अधिक समय लगता है। ऐसा इसलिये है क्योंकि पेंडुलम पृथ्वी के घूर्णन के अक्ष के अनुरूप नहीं है।
  • पेंडुलम के आभासी घूर्णन की दर और दिशा उसके अक्षांश पर निर्भर करती है।
    • उत्तरी ध्रुव पर यह 24 घंटे में दक्षिणावर्त का एक चक्कर पूरा करेगा।
    • भूमध्य रेखा पर यह बिल्कुल नहीं घूमेगा।
    • अन्य अक्षांशों पर यह मध्यवर्ती दरों और दिशाओं में घूमेगा।

नए संसद भवन के पेंडुलम की विशेषता: 

  • नए संसद भवन में स्थापित पेंडुलम कोलकाता में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) द्वारा बनाया गया था। 
    • ऐसा कहा जाता है कि यह भारत में इस तरह की सबसे विशाल कृति है, जिसकी ऊँचाई 22 मीटर और वज़न 36 किलोग्राम है।
  • यह पेंडुलम संविधान सभागार के शीर्ष पर एक रोशनदान से लटका हुआ है और "ब्रह्मांड के विचारों के साथ भारत के विचारों का एकीकरण" का प्रतीक है।
  • नया संसद भवन नई दिल्ली के 28.6° उत्तर अक्षांश पर है तथा पेंडुलम को घड़ी की दिशा में एक चक्कर पूरा करने में लगभग 49 घंटे 59 मिनट लगते हैं।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस


प्रारंभिक परीक्षा

RBI का नियोजित लाइट वेट एंड पोर्टेबल पेमेंट सिस्टम

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आपात स्थितियों के लिये लाइट वेट एंड पोर्टेबल पेमेंट सिस्टम (LPSS) शुरू करने की घोषणा की, जिसे RBI की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में प्रस्तावित किया गया था।

  • लाइटवेट सिस्टम का उद्देश्य आपात स्थितियों के दौरान दक्षता सुनिश्चित करते हुए लचीलापन, भुगतान और निपटान प्रणाली की निरंतरता प्रदान करना है।

RBI का नियोजित LPSS: 

  • परिचय: 
    • LPSS  पारंपरिक तकनीकों और वायर्ड नेटवर्क से स्वतंत्र है जो मौजूदा भुगतान प्रणालियों जैसे- UPI, NEFT और RTGS को रेखांकित करता है।
  • पृष्ठभूमि:
    • 'उत्कर्ष 2.0' पहल के एक भाग के रूप में RBI केंद्रीकृत भुगतान प्रणालियों- NEFT और RTGS के निरीक्षण के लिये एक लचीला ढाँचा तैयार करेगा।
    • इसके अतिरिक्त यह नई सुविधाओं को जोड़कर और पहले से मौजूद सुविधाओं को बढ़ाकर RTGS प्रणाली को आधुनिक बनाने का प्रयास करेगा। 
  • पेमेंट सिस्टम रेज़िलिएंस: 
    • अत्यधिक और अप्रत्याशित परिस्थितियों में, आपात स्थितियों के लिये LPSS भुगतान एवं निपटान प्रणाली के लचीलेपन एवं निरंतरता का आश्वासन देता है। 
    • UPI, NEFT और RTGS जैसी पारंपरिक भुगतान प्रणालियाँ जटिल वायर्ड नेटवर्क एवं उन्नत IT अवसंरचना पर अपनी निर्भरता के कारण प्राकृतिक आपदाओं या युद्ध के कारण उत्पन्न होने वाले व्यवधानों के प्रति संवेदनशील हैं।
      • मौजूदा प्रणालियों के व्यवधान में चलनिधि पाइपलाइन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं और आवश्यक भुगतान सेवाओं को बाधित कर सकते हैं।
    • लाइटवेट सिस्टम एक पोर्टेबल और आसान सक्रिय समाधान प्रदान करता है जिसे न्यूनतम संसाधनों के साथ दूर से संचालित किया जा सकता है।
    • यह महत्त्वपूर्ण लेन-देन, स्थिरता बनाए रखने तथा आवश्यक भुगतान सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये एक बैकअप विकल्प के रूप में कार्य करता है।
  • कार्यप्रणाली: 
    • न्यूनतम कर्मचारी: 
      • इस प्रणाली में प्रशिक्षित कर्मचारी होंगे जो सुरक्षित और कुशलता से भुगतान निपटान के संचालन को संभालेंगे। वे सरकारी एजेंसियों, वित्तीय संस्थानों, बाज़ार प्रतिभागियों और सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय भी करेंगे।
    • आवश्यक लेन-देन पर ध्यान:
      • यह प्रणाली केवल उन लेन-देन को प्रक्रिया में लाएगी जो अर्थव्यवस्था की स्थिरता को बनाए रखने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं, जैसे सरकार और बाज़ार से संबंधित लेन-देन
      • खुदरा या व्यक्तिगत लेन-देन को स्थगित या वैकल्पिक तरीकों से संचालित किया जा सकता है। इन्हें नियंत्रित नहीं किया जाएगा। 
    • सरलीकृत प्रमाणीकरण और सत्यापन:
      • यह प्रणाली लेन-देन की अखंडता एवं वैधता सुनिश्चित करने के लिये एक सरलीकृत तंत्र को नियोजित करेगी। यह सुलह और लेखापरीक्षा उद्देश्यों के लिये लेन-देन रिकॉर्ड भी बनाए रखेगी।
  • लाभ: 
    • यह आपात स्थिति के दौरान भुगतान और निपटान प्रणाली के लगभग ज़ीरो डाउनटाइम को सुनिश्चित करती है।
    • थोक (Bulk) भुगतान, इंटरबैंक भुगतान और प्रतिभागी संस्थानों को नकदी के प्रावधान सहित आवश्यक भुगतान सेवाओं के निर्बाध कामकाज़ की सुविधा प्रदान करता है। 
    • डिजिटल भुगतान और वित्तीय बाज़ार के बुनियादी ढाँचे में जनता के विश्वास को बढ़ाता है। 
    • मौजूदा भुगतान प्रणालियों पर दुर्भावनापूर्ण हमलों या तोड़फोड़ के प्रयासों के खिलाफ एक निवारक के रूप में कार्य करता है।
  • चुनौतियाँ: 
    • तत्परता एवं प्रभावशीलता के लिये हितधारकों के बीच सावधानीपूर्वक योजना और समन्वय की आवश्यकता।
    • परिनियोजन से पूर्व कार्यक्षमता, सुरक्षा और विश्वसनीयता के परीक्षण एवं सत्यापन की आवश्यकता।
    • कर्मचारियों के नियमित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की आवश्यकता।
    • प्रदर्शन एवं प्रभाव की निरंतर निगरानी और मूल्यांकन की आवश्यकता

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. डिजिटल भुगतान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2018) 

  1. BHIM एप उपयोगकर्त्ता को यह एप यू.पी.आई. (UPI) सक्षम बैंक खाते से किसी को धन हस्तांतरण करना आसान बनाता है। 
  2. जहाँ एक चिप-पिन डेबिट कार्ड में प्रमाणीकरण के चार घटक होते हैं, BHIM एप में प्रमाणीकरण के केवल दो घटक होते हैं। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (a) 


प्रश्न. निम्नलिखित में से 'यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)' को लागू करने हेतु कौन-सा सबसे संभावित उपाय है? (2017) 

(a) ऑनलाइन भुगतान हेतु मोबाइल वॉलेट की ज़रूरत नहीं होती है।
(b) डिजिटल मुद्रा आने वाले लगभग दो दशकों में भौतिक मुद्रा को पूर्ण रूप से परिवर्तित कर देगी।
(c) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ.डी.आई) के प्रवाह में अत्यधिक वृद्धि हो जाएगी।
(d) निर्धन जन को सब्सिडी का सीधा हस्तांतरण बहुत प्रभावी हो जाएगा।

उत्तर: (a) 


प्रश्न.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2017) 

  1. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया/NPCI) देश में वित्तीय समावेशन में संवर्द्धन में सहायता करता है।
  2. NPCI ने कार्ड भुगतान योजना RuPay प्रारंभ की है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों 
(d) न तो 1 और न ही 2 

उत्तर: (c) 

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 01 जून, 2023

विश्व मल्टीपल स्केलेरोसिस दिवस 

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत विकलांग व्यक्तियों के अधिकारिता विभाग (DEPwD) ने 30 मई, 2023 को विश्व मल्टीपल स्केलेरोसिस (MS) दिवस मनाया, जागरूकता बढ़ाने और कनेक्शन को बढ़ावा देने में वैश्विक MS समुदाय में शामिल हुआ। वर्ष 2020-2023 की अवधि के लिये 'कनेक्शन' की थीम के साथ, MS कनेक्शन (MS Connections) अभियान का उद्देश्य सामुदायिक कनेक्शन, सेल्फ-कनेक्शन और गुणवत्ता देखभाल के कनेक्शन बनाना है। मल्टीपल स्केलेरोसिस (MS) एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी सहित केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। इससे विद्युत आवेगों के सामान्य प्रवाह को बाधित करते हुए, तंत्रिका तंतुओं के सुरक्षात्मक आवरण में सूजन और क्षति जैसे स्थितियाँ उत्पन्न कर सकती है। इसके परिणामस्वरूप थकान, समन्वय और संतुलन में कठिनाई, माँसपेशियों की कमज़ोरी और दृष्टि तथा अनुभूति के साथ समस्या जैसे लक्षणों की एक विस्तृत शृंखला होती है। MS का सटीक कारण अभी भी अज्ञात है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसमें आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारकों का संयोजन शामिल है। MS पूरे जीवन की स्थिति है जिसमें गंभीरता और वृद्धि होने की अलग-अलग डिग्री होती है। जबकि MS का कोई स्थायी इलाज नहीं है, केवल लक्षणों को प्रबंधित करने, रोग की प्रगति को धीमा करने के लिये उपचार उपलब्ध हैं।

और पढ़ें: मल्टीपल स्केलेरोसिस

वेनिस की ग्रैंड कैनाल का हरा रंग होना   

वेनिस की प्रसिद्ध ग्रैंड कैनाल ने हाल ही में चमकीले हरे रंग का रूप ले लिया है जो निवासियों और अधिकारियों दोनों को हैरान कर रहा है। जल के परीक्षण के नमूने लेने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह रंग फ्लोरेसिन के कारण हुआ था। यह एक रसायन जो आमतौर पर जल में किये जा रहे निर्माण में रिसाव का पता लगाने के लिये उपयोग किया जाता है। वेनेटो क्षेत्र के राष्ट्रपति ने शहर और उसकी ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा के लिये सुदृढ़ प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया। हालाँकि फ्लोरेसिन में विषाक्तता का स्तर कम होता है और इस परीक्षण ने नहर के पारिस्थितिकी तंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया है। फ्लोरेसिन की सांद्रता के आधार पर नहर को अपने सामान्य रंग में लौटने में कुछ और दिन का समय लग सकता हैं क्योंकि यह रसायन घुलनशील है। ग्रैंड कैनाल वेनिस, इटली का मुख्य जलमार्ग है जो शहर की समृद्ध वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। यह पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच समान रूप से एक लोकप्रिय गंतव्य है जो परिवहन के विभिन्न साधनों द्वारा इसके सुंदर दृश्यों एवं ऐतिहासिक स्थलों का आनंद लेते हैं। ग्रैंड कैनाल वेनिस की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध नहर है। यह लगभग चार किलोमीटर लंबी है और वेनिस के आधे हिस्से को दूसरे हिस्सों से अलग करती है।

खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री गठबंधन से संयुक्त अरब अमीरात की वापसी

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates- UAE) ने अमेरिका के नेतृत्व वाले संयुक्त समुद्री बल (Combined Maritime Force- CMF) से अपनी वापसी की घोषणा की है जो वैश्विक तेल व्यापार में विशेष भूमिका निभाने वाले महत्त्वपूर्ण और अस्थिर खाड़ी जल को सुरक्षित करने के लिये ज़िम्मेदार गठबंधन है। वर्ष 2001 में स्थापित CMF 12 देशों के बीच एक भागीदारी के रूप में शुरू हुआ और तब से संयुक्त अरब अमीरात सहित 38 भागीदार देशों को शामिल करने के लिये इसका विस्तार किया गया है। जबकि संयुक्त अरब अमीरात ने अपनी भागीदारी पर रोक लगा दी  है, यह एक भागीदार राष्ट्र बना हुआ है। हाल की घटनाओं जैसे ईरान द्वारा टैंकरों को जब्त करने और इज़रायल के स्वामित्व वाले पोत पर ड्रोन हमले ने क्षेत्र में तनाव को बढ़ा दिया है। एक प्रमुख तेल निर्यातक के रूप में संयुक्त अरब अमीरात, शांतिपूर्ण वार्ता, राजनयिक संबंध और अपने समुद्र में नौवहन की ज़िम्मेदार सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर ज़ोर देता है।

और पढ़ें… संयुक्त समुद्री बल 

विश्व दुग्ध दिवस समारोह और समर मीट 

1 जून, 2023 को जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि उत्पादन विभाग के सहयोग से पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा विश्व दुग्ध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में SKICC में 1 से 2 जून तक पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिये समर मीट का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य डेयरी किसानों, प्रोसेसर तथा उपभोक्ताओं के महत्त्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करते हुए दुग्ध के पोषण मूल्य और लाभों के विषय में जागरूकता बढ़ाना है। यह आयोजन चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगा, परिणामों पर चर्चा करेगा एवं आवश्यक सुधारों की पहचान करेगा। आयोजन के हिस्से के रूप में "फीडिंग द फ्यूचर: फाइव डेज़ ऑफ एक्शन फॉर फीड एंड फोडर एंड ट्रेनिंग ऑफ A-HELP फॉर 2023-24" अभियान शुरू किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य A-HELP कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करते हुए पशुधन के लिये फीड और चारा प्रबंधन के महत्त्वपूर्ण पहलुओं को संबोधित करना है।

और पढ़ें… पशुपालन


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow