इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश विधानपरिषद चुनाव

चर्चा में क्यों?

  • 28 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के स्थानीय निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया।

प्रमुख बिंदु

  • निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के स्थानीय निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में 3 मार्च को 29 सीटों और दूसरे चरण में 7 मार्च को 6 सीटों के चुनाव के लिये मतदान होगा।
  • गौरतलब है कि जिस प्रकार संसद के दो सदन होते हैं, उसी प्रकार संविधान के अनुच्छेद-169 के अनुसार राज्यों में विधानसभा के अतिरिक्त एक विधानपरिषद भी हो सकती है।
  • वर्तमान में छह राज्यों- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक में विधानपरिषद विद्यमान हैं।
  • उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में कुल 100 सदस्य हैं, जिनका निर्वाचन निम्न प्रकार किया जाता है-
    • एक-तिहाई MLC राज्य के विधायकों द्वारा चुने जाते हैं।
    • इसके अलावा 1/3 सदस्य स्थानीय निकायों, जैसे- नगरपालिका और ज़िला बोर्डों आदि द्वारा चुने जाते हैं।
    • 1/12 सदस्यों का निर्वाचन 3 वर्ष से अध्यापन कर रहे लोग करते हैं तथा 1/12 सदस्यों को राज्य में रह रहे 3 वर्ष से स्नातक निर्वाचित करते हैं।
    • शेष सदस्यों का नामांकन राज्यपाल द्वारा उन लोगों के बीच से किया जाता है, जिन्हें साहित्य, ज्ञान, कला, सहकारिता आंदोलन और समाज सेवा का विशेष ज्ञान तथा व्यावहारिक अनुभव हो।

उत्तर प्रदेश Switch to English

काशी बनेगी शंघाई सहयोग संगठन की सांस्कृतिक व पर्यटन राजधानी

चर्चा में क्यों?

  • 28 जनवरी, 2022 को वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि काशी को शंघाई सहयोग संगठन की सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी घोषित कराने के लिये स्मार्ट सिटी डोजियर तैयार किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • डोजियर में साल भर तक होने वाले आयोजन, प्रमुख स्थल, खानपान सहित अन्य चीज़ों को प्रमुखता से उल्लेखित किया जाएगा।
  • डोजियर निर्माण का उद्देश्य शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों के आगामी शिखर सम्मेलन में काशी को एससीओ की सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के लिये नामांकन के तौर पर प्रस्तुत करना है।
  • गौरतलब है कि शंघाई सहयोग संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष सदस्य देश के एक शहर को सांस्कृतिक व पर्यटन राजधानी बनाए जाने का प्रावधान है, जिसके तहत सितंबर 2022 से सितंबर 2023 तक के लिये भारत को चुना गया है।
  • उल्लेखनीय है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) 8 सदस्यों का आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा गठबंधन है, जिसकी स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी। इसमें चीन, भारत, कज़ाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान एवं उज्बेकिस्तान शामिल हैं। 9 जून, 2017 को भारत और पाकिस्तान ने इसकी सदस्यता ली थी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2