इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

काशी बनेगी शंघाई सहयोग संगठन की सांस्कृतिक व पर्यटन राजधानी

  • 29 Jan 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

  • 28 जनवरी, 2022 को वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि काशी को शंघाई सहयोग संगठन की सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी घोषित कराने के लिये स्मार्ट सिटी डोजियर तैयार किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • डोजियर में साल भर तक होने वाले आयोजन, प्रमुख स्थल, खानपान सहित अन्य चीज़ों को प्रमुखता से उल्लेखित किया जाएगा।
  • डोजियर निर्माण का उद्देश्य शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों के आगामी शिखर सम्मेलन में काशी को एससीओ की सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के लिये नामांकन के तौर पर प्रस्तुत करना है।
  • गौरतलब है कि शंघाई सहयोग संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष सदस्य देश के एक शहर को सांस्कृतिक व पर्यटन राजधानी बनाए जाने का प्रावधान है, जिसके तहत सितंबर 2022 से सितंबर 2023 तक के लिये भारत को चुना गया है।
  • उल्लेखनीय है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) 8 सदस्यों का आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा गठबंधन है, जिसकी स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी। इसमें चीन, भारत, कज़ाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान एवं उज्बेकिस्तान शामिल हैं। 9 जून, 2017 को भारत और पाकिस्तान ने इसकी सदस्यता ली थी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2