इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश के 14 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

25 जनवरी, 2022 को 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने वर्ष 2022 के लिये 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश से 14 व्यक्ति इन पुरस्कारों की सूची में शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसे तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इन तीन श्रेणियों में पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री शामिल हैं। 
  • असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्म विभूषण’, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मभूषण’और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मश्री’पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 
  • ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/क्षेत्रों, अर्थात् कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा इत्यादि में प्रदान किये जाते हैं। 
  • इन पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रपति द्वारा हर वर्ष ‘गणतंत्र दिवस’के अवसर पर की जाती है तथा आमतौर पर मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले औपचारिक समारोहों में ये पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। 
  • इस वर्ष राष्ट्रपति ने 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंज़ूरी दी है, जिनमें 2 जोड़ी पुरस्कार (किसी जोड़ी को दिये गए पुरस्कार की गणना एक पुरस्कार के रूप में की जाती है) भी शामिल हैं। इस सूची में 4 पद्मविभूषण, 17 पद्मभूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। 
  • पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 34 महिलाएँ हैं और इस सूची में 10 व्यक्ति विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के अंतर्गत आते हैं तथा 13 व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है।
  • वर्ष 2022 के लिये घोषित पद्म पुरस्कारों की सूची में उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित व्यक्ति शामिल हैं-
    • राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) एवं कल्याण सिंह (मरणोपरांत) को क्रमश: साहित्य एवं शिक्षा तथा सार्वजनिक मामले के क्षेत्र में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मविभूषण’ के लिये चुना गया है। 
    • राशिद खान को कला के क्षेत्र में तथा वशिष्ठ त्रिपाठी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु ‘पद्मभूषण’ के लिये चुना गया है।
    • इसी प्रकार सुश्री कमलिनी अस्थाना और सुश्री नलिनी अस्थाना (कला), शीशराम (कला), सेठ पाल सिंह (कृषि), सुश्री विद्या विंदु सिंह (साहित्य और शिक्षा), शिवानंद (योग), अजय कुमार सोनकर (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी), सुश्री अजिता श्रीवास्तव (कला), डॉ. कमलाकर त्रिपाठी (चिकित्सा) तथा शिवनाथ मिश्र (कला) को पद्मश्री पुरस्कार के लिये चुना गया है।

उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश के 79 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक/सेवा पदक

चर्चा में क्यों?

26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के कुल 939 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक/सेवा पदक से सम्मानित किया गया, जिनमें उत्तर प्रदेश के 79 पुलिसकर्मी शामिल हैं। 

प्रमुख बिंदु 

  • देश की सुरक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) से सम्मानित किया जाता है।
  • गृह मंत्रालय का पुलिस प्रभाग सराहनीय/विशिष्ट सेवा तथा शौर्य के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कारों आदि से जुड़े मामलों से संबंधित कार्य करता है।
  • वर्ष 2022 के लिये वीरता पदक प्राप्त  करने वाले उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी हैं-
    • उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को वीरता के लिये पुलिस पदक (पीएमजी) प्रदान किया गया।                     
    • विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक उत्तर प्रदेश के 5 पुलिसकर्मियों-विजय प्रकाश, श्रीपति मिश्रा, सुशील पांडेय, मिश्री लाल शुक्ला एवं कृष्णचन्द्र मिश्रा को दिया गया। 
    • इसी प्रकार राज्य के 73 पुलिसकर्मियों को  सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक प्रदान किया गया।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2