इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

‘मास्क ही है ज़िंदगी’ अभियान में 2 लाख 91 हज़ार 631 मास्क वितरित

चर्चा में क्यों?

  • 28 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘मास्क ही है ज़िंदगी’ अभियान में 28 जनवरी तक 2 लाख 91 हज़ार 631 मास्क ज़रूरतमंदों को वितरित किये जा चुके हैं। यह अभियान 20 जनवरी को सभी नगरीय निकायों में एक साथ शुरू किया गया था।

प्रमुख बिंदु

  • नगरीय निकायों में अभी तक जन-सहयोग से 1724 मास्क बैंक स्थापित किये जा चुके हैं। इनमें नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा एक लाख 37 हज़ार 761 मास्क दान स्वरूप दिये जा चुके हैं।
  • नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने बताया कि 28 जनवरी को नगरीय निकायों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 44 हज़ार 996 मास्क वितरित किये गए हैं।
  • भोपाल संभाग के नगरीय निकायों में 4 हज़ार 853, चंबल में 345, ग्वालियर में 20 हज़ार 41, इंदौर में 3 हज़ार 483, जबलपुर में 2 हज़ार 258, नर्मदापुरम् में 2 हज़ार 276, सागर में 5 हज़ार 521, शहडोल में 142 और उज्जैन संभाग के नगरीय निकायों में 4 हज़ार 80 मास्क वितरित किये गए हैं।
  • उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों द्वारा नागरिकों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिये विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। ‘रोको-टोको’ अभियान में अभी तक 2 लाख 87 हज़ार 790 घरों में संपर्क किया जा चुका है। लगभग 4871 ऑनलाइन चर्चाएँ आयोजित की गई हैं।

मध्य प्रदेश Switch to English

डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू में धारा 44 लागू

चर्चा में क्यों?

  • 28 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू में अनियमितताओं के कारण कुलपति डॉ. आशा शुक्ला को हटाते हुए धारा 44 लागू कर दी गई है।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. आशा शुक्ला के विरुद्ध प्राप्त प्रशासनिक और आर्थिक अनियमितताओं की शिकायतें इंदौर संभागायुक्त द्वारा की गई जाँच में सही पाई गई। जाँच प्रतिवेदन के आधार पर कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की गई।
  • उन पर पंचायत राज प्रशिक्षण के दौरान बिना विधिवत प्रक्रिया का पालन कर राशि खर्च करने, परामर्श एवं अतिथि विद्वानों की नियुक्ति में अनियमितता, बिना सक्षम स्वीकृति के विश्वविद्यालय में अध्ययनशालाओं का गठन करने के संबंध में आरोप लगे थे।
  • साथ ही कुलपति पर जाँच के दौरान शिकायतों के संबंध में मूल दस्तावेज़ भी जाँच समिति को उपलब्ध नहीं कराने का आरोप है।
  • वहीं राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने शासकीय होल्कर साइंस कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. डी. के. शर्मा को डॉ. बी.आर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, इंदौर का नया कुलपति नियुक्त किया है।
  • गौरतलब है कि इससे पहले कुलपति डॉ. आशा शुक्ला भोपाल की बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष थीं। उस समय भी उन पर इसी तरह के आरोप लगे थे।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2