राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
वीर बाल दिवस
चर्चा में क्यों?
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा युवा नायकों की बहादुरी और उनके आदर्श मूल्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से 26 दिसंबर, 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाया गया।
मुख्य बिंदु
- वीर बाल दिवस: यह दिवस साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित करने के लिये मनाया जाता है अर्थात गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की स्मृति में, जिन्होंने वर्ष 1705 में जबरन धर्मांतरण के विरोध में शहादत प्राप्त की थी।
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरता, कला, विज्ञान, सामाजिक सेवा, पर्यावरण और खेल के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिये बच्चों को यह पुरस्कार प्रदान किया।
- पुरस्कार विजेता: इस वर्ष 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 20 बच्चों को इस पुरस्कार के लिये चयनित किया गया।
- समारोह का विवरण: पुरस्कार समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
गुरु गोबिंद सिंह:
- परिचय:
- दस सिख गुरुओं में से अंतिम गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर,1666 को पटना, बिहार में हुआ था।
- उनकी जयंती नानकशाही कैलेंडर पर आधारित है।
- गुरु गोबिंद सिंह अपने पिता ‘गुरु तेग बहादुर’ यानी नौवें सिख गुरु की मृत्यु के बाद 9 वर्ष की आयु में 10वें सिख गुरु बने।
- वर्ष 1708 में उनकी हत्या कर दी गई थी।
- दस सिख गुरुओं में से अंतिम गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर,1666 को पटना, बिहार में हुआ था।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
अगरबत्ती के लिये नया BIS मानक
चर्चा में क्यों?
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2025 के अवसर पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में उपभोक्ताओं की सुरक्षा और उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अगरबत्ती के लिये नया BIS मानक जारी किया।
मुख्य बिंदु
- मानक: IS 19412:2025 – अगरबत्ती (Incense Sticks), जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा विकसित किया गया है।
- भारतीय मानक ब्यूरो:
- यह भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है, जिसकी स्थापना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 के अंतर्गत हुई थी। BIS गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के निर्धारण तथा प्रमाणन के लिये ज़िम्मेदार है।
- उपभोक्ता विश्वास: IS 19412:2025 के अनुरूप उत्पाद BIS मानक चिह्न धारण करने के पात्र होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित, परीक्षित और गुणवत्ता-सुनिश्चित अगरबत्तियों की पहचान करने में सहायता मिलेगी।
- निषिद्ध पदार्थ: यह मानक एलेथ्रिन, परमेथ्रिन, साइपरमेथ्रिन, डेल्टामेथ्रिन और फिप्रोनिल जैसे कीटनाशक रसायनों के उपयोग को प्रतिबंधित करता है।
- उत्पाद: यह मानक मशीन से निर्मित, हाथ से निर्मित और पारंपरिक मसाला अगरबत्तियों पर लागू होता है, जिसमें कच्चे माल, जलने की गुणवत्ता, सुगंध प्रदर्शन तथा अनुमेय रासायनिक सीमाओं के लिये मानदंड निर्धारित किये गए हैं।
%201.gif)
H%201.gif)
.png)

%20(1).gif)


