ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2024

  • 25 Dec 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

हाल ही में 24 दिसंबर, 2024 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। इस वर्ष का थीम "आभासी सुनवाई और उपभोक्ता न्याय तक डिजिटल पहुँच" था।

शुरू की गई प्रमुख पहलें: 

  • जागो ग्राहक जागो ऐप और जागृति ऐप: इनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को 'डार्क पैटर्न' सहित अनुचित व्यापार प्रथाओं की पहचान करने में सशक्त बनाना है। 
    • डार्क पैटर्न का तात्पर्य भ्रामक विधियों से है जिनका उपयोग वेबसाइट और ऐप द्वारा उपयोगकर्त्ताओं को अनपेक्षित कार्यों में शामिल करने के लिये किया जाता है। उदाहरण के लिये, हिडेन लागतें, हिडेन विज्ञापन आदि।
  • राष्ट्रीय विधिक मापविज्ञान ई-मैप: इसका उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों और विधिक मापविज्ञान सेवाओं की सूचना तक पहुँच को सरल बनाना है।
  • AI-सक्षम NCH 2.0: यह संशोधित राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) पोर्टल शिकायत के कुशल समाधान के लिये बहुभाषी समर्थन और AI चैटबॉट की सुविधा प्रदान करेगा।
  • जैविक खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला: इसका उद्घाटन गुवाहाटी स्थित राष्ट्रीय परीक्षण गृह में किया गया तथा यह प्रयोगशाला जैविक खाद्य सुरक्षा और प्रामाणिकता सुनिश्चित करेगी।
  • विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को मनाया जाता है।

और पढ़ें: उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण

close
Share Page
images-2
images-2