दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

वीर बाल दिवस

  • 27 Dec 2025
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा युवा नायकों की बहादुरी और उनके आदर्श मूल्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से 26 दिसंबर, 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाया गया।

मुख्य बिंदु 

  • वीर बाल दिवस: यह दिवस साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित करने के लिये मनाया जाता है अर्थात गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की स्मृति में, जिन्होंने वर्ष 1705 में जबरन धर्मांतरण के विरोध में शहादत प्राप्त की थी।
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरता, कला, विज्ञान, सामाजिक सेवा, पर्यावरण और खेल के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिये बच्चों को यह पुरस्कार प्रदान किया।
  • पुरस्कार विजेता: इस वर्ष 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 20 बच्चों को इस पुरस्कार के लिये चयनित किया गया।
  • समारोह का विवरण: पुरस्कार समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

गुरु गोबिंद सिंह: 

  • परिचय: 
    • दस सिख गुरुओं में से अंतिम गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर,1666 को पटना, बिहार में हुआ था। 
    • गुरु गोबिंद सिंह अपने पिता ‘गुरु तेग बहादुर’ यानी नौवें सिख गुरु की मृत्यु के बाद 9 वर्ष की आयु में 10वें सिख गुरु बने।
    • वर्ष 1708 में उनकी हत्या कर दी गई थी।
close
Share Page
images-2
images-2