दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 May 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ के खेलो इंडिया सेंटर के लिये खेल संचालनालय और साई के मध्य हुआ एम.ओ.यू.

चर्चा में क्यों?

25 मई, 2023 को छत्तीसगढ़ के 24 खेलो इंडिया सेंटर के लिये खेल संचालनालय और साई के मध्य एम.ओ.यू. हुआ। खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक विष्णु सुधाकर ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये।

प्रमुख बिंदु

  • विदित है कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने छत्तीगढ़ में 24 ज़िलों के विभिन्न खेलों के लिये 24 खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति 3 चरणों में दी है।
  • प्रथम चरण में नारायणपुर में मलखंभ, बीजापुर और शिवतरई बिलासपुर में तीरंदाजी, गरियाबंद में वॉलीबाल, सरगुजा में फुटबॉल, जशपुर और राजनांदगाँव में हॉकी सेंटर की स्वीकृति दी गई। प्रत्येक सेंटर के लिये 7 लाख रुपए जारी किये गए थे।
  • द्वितीय चरण में 7 ज़िले जिसमें बालोद में वेटलिफ्टिंग, बलौदाबाज़ार में फुटबॉल, पाटन दुर्ग में कबड्डी, रायपुर में वेटलिफ्टिंग, रायगढ़ में बैडमिंटन, सुकमा में फुटबाल और कांकेर में खो-खो के सेंटर की स्वीकृति दी गई है।
  • इसी प्रकार तृतीय चरण में 10 ज़िले जिसमें बस्तर में हॉकी, धमतरी में कुश्ती, जांजगीर-चांपा में हॉकी, कोरबा और बलरामपुर में फुटबॉल, बेमेतरा में कबड्डी, दंतेवाड़ा में तीरंदाजी, महासमुंद में तीरंदाजी, मुंगेली और सूरजपुर में फुटबाल के खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति मिली है।
  • शेष 9 ज़िलों में से 4 ज़िलों-सारंगढ़ बिलाईगढ़, कोंडागाँव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सक्ती के लिये खेल संचालनालय के द्वारा प्रस्ताव साई को भेज दिया गया है और शेष 5 ज़िलों का प्रस्ताव जल्द ही खेल संचालनालय द्वारा भेजा जाएगा।
  • गौरतलब है कि खेलो इंडिया सेंटर के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा वित्तीय सहायता दिया जाता है। यहाँ पर खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।


छत्तीसगढ़ Switch to English

पर्यावरण संरक्षण के लिये 01 जून को छत्तीसगढ़ में पाँच लाख लोग लेंगे शपथ

चर्चा में क्यों?

25 मई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में 01 जून को पाँच लाख लोग पर्यावरण संरक्षण के लिये शपथ लेंगे।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि प्रदेश में मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत लाईफ स्टाईल फॉर इन्वायरमेंट कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 01 जून को पर्यावरण संरक्षण के लिये शपथ का कार्यक्रम रखा गया है।
  • लाईफ प्लेज के अंतर्गत पूरे राज्य में एक साथ पाँच लाख लोगों द्वारा प्लेज लिये जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे कि व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाई जा सके।
  • एक ही दिन में पाँच लाख लोग शपथ लेकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता दर्शाएंगे। शपथ हिन्दी या अंग्रेजी में समूह या व्यक्तिगत रूप से लेकर उसका वीडियो व फोटो वॉट्सएप नंबर +91-7415781776, +91-9109028361, +91-7415796619 पर 01 जून को प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक भेजी जा सकेगी।
  • पूरे प्रदेश में यदि पाँच लाख लोग एक साथ शपथ लेंगे और रायपुर ज़िले में शपथ की संख्या डेढ़ लाख से पार हो गई, तो यह एक विश्व रिकार्ड होगा।
  • छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने प्रदेश के सभी लोगों से यह आग्रह किया है कि वे 01 जून 2023 को पर्यावरण संरक्षण के लिये शपथ लेकर इस महाअभियान में भागीदार बनें।
  • शपथ इस प्रकार है- मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि पर्यावरण को बचाने के लिये अपने दैनिक जीवन में हर-संभव बदलाव लाऊंगा। मैं यह भी वचन देता हूँ कि अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्त्व के विषय में सतत् रूप से प्रेरित करूंगा।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow