दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ़ स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Dec 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया जनजातीय खेलों का आयोजन

चर्चा में क्यों?

छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया जनजातीय खेलों (KITG) का आयोजन किया जाएगा, जिसका पहला संस्करण 14 फरवरी, 2026 को बिलासपुर में निर्धारित है।

मुख्य बिंदु 

  • बिलासपुर में प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल (KITG) 2026 के लोगो, थीम सॉन्ग और आधिकारिक शुभंकर का औपचारिक शुभारंभ बी.आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। 
  • इस अवसर पर जनजातीय समुदायों के गौरव और भावना के प्रतीक के रूप में ‘मोरवीर’ को आधिकारिक शुभंकर के रूप में प्रस्तुत किया गया। 
  • इन खेलों में तीरंदाज़ी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, तैराकी और भारोत्तोलन सहित कुल सात प्रतिस्पर्द्धी खेल शामिल होंगे। 
  • इसका आयोजन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और राष्ट्रीय खेल संघों के संयुक्त तत्त्वावधान में किया जा रहा है।

Khelo India Tribal Games


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

नई दिल्ली में आतंकवाद विरोधी सम्मेलन

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह 26 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली में आतंकवाद विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

मुख्य बिंदु

  • उद्घाटनकर्त्ता: केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
  • उद्देश्य: सम्मेलन का लक्ष्य भारत की आतंकवाद-रोधी तैयारियों तथा अंतर-एजेंसी समन्वय को सुदृढ़ करना है।
  • आयोजक: सम्मेलन का आयोजन गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) द्वारा किया गया है।
  • विज़न: यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता विज़न से प्रेरित है।
  • मुख्य क्षेत्र: प्रमुख क्षेत्रों में विदेशी साक्ष्य संग्रह, डिजिटल फोरेंसिक, आतंकवाद-रोधी जाँच में डेटा विश्लेषण तथा आतंकवाद के वित्तपोषण नेटवर्क को बाधित करना शामिल है।
  • कट्टरपंथ का सामना: विशेषकर डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से होने वाले कट्टरपंथीकरण और भर्ती प्रक्रियाओं की रोकथाम पर ज़ोर दिया गया है।

भारत में आतंकवाद से संबंधित ढाँचा

  • परिचय: आतंकवाद हिंसा और धमकी का, विशेष रूप से नागरिकों के विरुद्ध, मंशापूर्ण एवं अवैध उपयोग है, जिसका उद्देश्य भय उत्पन्न करना तथा राजनीतिक, धार्मिक या वैचारिक लक्ष्य प्राप्त करना है।
  • यह भय, व्यवधान और अनिश्चितता का माहौल बनाकर सरकारों या समाजों को प्रभावित करने का ध्येय रखता है।
  • भारत आतंकवाद के विरुद्ध ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति के साथ कठोर रुख रखता है।
  • हालाँकि आतंकवाद की कोई सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत परिभाषा नहीं है, जिससे विशिष्ट गतिविधियों को आतंकवादी कृत्य के रूप में वर्गीकृत करना कठिन हो जाता है।
  • यह अस्पष्टता आतंकवादियों को लाभ पहुँचाती है और कुछ देशों को चुप रहने तथा वैश्विक संस्थाओं में किसी कार्रवाई पर वीटो लगाने में सक्षम बनाती है।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

किम्‍बर्ले प्रक्रिया की अध्यक्षता करेगा भारत

चर्चा में क्यों?

भारत को 1 जनवरी, 2026 से किम्‍बर्ले प्रक्रिया (Kimberley Process- KP) की अध्यक्षता करने के लिये चयनित किया गया है।

मुख्य बिंदु

  • किम्‍बर्ले प्रक्रिया: 
    • किम्‍बर्ले प्रक्रिया (Kimberley Process) हीरों के अवैध व्यापार पर रोक लगाने के उद्देश्य से आरंभ की गई एक अंतर्राष्ट्रीय बहुपक्षीय पहल है।
    • यह ऐसे हीरों के व्‍यापार पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया है जिनका इस्‍तेमाल विद्रोही गुटों द्वारा चुनी हुई सरकारों के खिलाफ संघर्ष एवं युद्ध के वित्तपोषण के लिये किया जाता है।
  • त्रिपक्षीय संरचना: 
    • किम्‍बर्ले प्रक्रिया सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय हीरा उद्योग और नागरिक समाज संगठनों की एक संयुक्त पहल है
  • मुख्यालय: 
    • इसका कोई औपचारिक संगठन नहीं है; इसका संचालन सदस्य देशों तथा बारी-बारी से अध्यक्षता करने वाले देशों के माध्यम से किया जाता है।
  • प्रमाणन योजना: 
  • वैश्विक कवरेज: 
    • किम्‍बर्ले प्रक्रिया में यूरोपीय संघ एवं उसके सदस्य देशों सहित कुल 60 प्रतिभागी सम्मिलित हैं।
  • भारत की भूमिका: 
    • यह तीसरी बार है (2008, 2019 और 2026) जब भारत को इसके नेतृत्व की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

close
Share Page
images-2
images-2