ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Jun 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

भारत का सबसे बड़ा गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल

चर्चा में क्यों?

भारत के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल का हरियाणा के मानेसर में उद्घाटन किया गया।

मुख्य बिंदु

  • टर्मिनल के बारे में:
    • इसे प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत विकसित किया गया है।
    • टर्मिनल का उद्देश्य मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मज़बूत करना, देशभर में माल ढुलाई को सुचारू बनाना और हरियाणा को एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
    • यह हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HRIDC), हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) का एक संयुक्त उपक्रम है।
  • महत्त्व:
    • उन्नत माल ढुलाई संपर्क: यह टर्मिनल मारुति के मानेसर और गुरुग्राम संयंत्रों से आने वाले वाहनों को 380 भारतीय शहरों के 17 वितरण केंद्रों से जोड़ेगा।
      • यह गुजरात के पीपावाव और मुंद्रा जैसे प्रमुख निर्यात बंदरगाहों से भी जुड़ेगा।
    • ऑटोमोबाइल क्षेत्र को समर्थन: हरियाणा में भारत की लगभग 50% कारों का निर्माण होता है।
      • मारुति संयंत्र में HRIDC द्वारा निर्मित आंतरिक रेलवे साइडिंग, राज्य की ‘कारोबार करने में सरलता’ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
    • पहली कार्गो ट्रेन: टर्मिनल से पहली मालगाड़ी को रवाना किया गया।

पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान 

  • परिचय: 
    • इसे अगले पाँच वर्षों में भारत के बुनियादी ढाँचे को बदलने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में लॉन्च किया गया था। 
    • इसे BISAG-N (भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भूसूचना विज्ञान संस्थान) द्वारा डिजिटल मास्टर प्लानिंग टूल के रूप में विकसित किया गया है। 
  • उद्देश्य:
    • इस योजना का उद्देश्य परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाना, विलंब को कम करना, मंत्रालयों के बीच समन्वय की बाधाओं को दूर करना तथा विश्वस्तरीय अवसंरचना के माध्यम से भारत की जीवन सुगमता और वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ाना है।
  • मुख्य विशेषताएँ:
    • डिजिटल एकीकरण: यह एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो 16 मंत्रालयों को आपसी समन्वय  तथा क्रियान्वयन के लिये जोड़ता है।
    • बहु-क्षेत्रीय सहयोग: यह योजना भारतमाला, सागरमाला, आंतरिक जलमार्ग, ड्राई पोर्ट और UDAN जैसी प्रमुख परियोजनाओं को समेकित करती है।
    • आर्थिक क्षेत्र: यह योजना कपड़ा, औषधि, रक्षा तथा कृषि जैसे क्षेत्रों में क्लस्टर और कॉरिडोर विकसित करने पर केंद्रित है।
    • प्रौद्योगिकी का प्रयोग: बेहतर योजना और वास्तविक समय निगरानी के लिये उन्नत स्थानिक उपकरणों और इसरो उपग्रह डाटा का उपयोग किया जाता है।
  • मुख्य प्रेरक क्षेत्र: 
  • आधार स्तंभ: 
    • पीएम गति शक्ति के 6 आधार स्तंभ हैं- व्यापकता, प्राथमिकता, अनुकूलन, समन्वय, विश्लेषणात्मक क्षमता और गतिशील निगरानी।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2