राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
UP में कालिंजर किला क्षेत्र राष्ट्रीय भू-धरोहर स्थल घोषित
चर्चा में क्यों?
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले में स्थित कालिंजर किले के आसपास के पहाड़ी क्षेत्र को राष्ट्रीय भू-धरोहर स्थल घोषित किया है।
मुख्य बिंदु:
- स्थान: यह स्थल उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले में स्थित है और विंध्य पर्वतमाला का हिस्सा है, जो अपनी प्राचीन शैल संरचनाओं के लिये प्रसिद्ध है।
- भूवैज्ञानिक महत्त्व: यहाँ ‘एपार्कियन अनकन्फॉर्मिटी’ पाई जाती है, जहाँ 2.5 बिलियन वर्ष पुराने बुंदेलखंड ग्रेनाइट के ऊपर 1.2 बिलियन वर्ष पुराने कैमूर सैंडस्टोन की परत है, जो पृथ्वी के प्रारंभिक इतिहास के अध्ययन के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
- ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत:
- शासक वंश: इस किले पर गुप्त, वर्धन, चंदेल, मुगल, मराठा और ब्रिटिश सहित कई वंशों का शासन रहा।
- चंदेल स्थापत्य: चंदेल शासकों ने किले का महत्त्वपूर्ण विकास किया और ‘कालंजराधिपति’ की उपाधि धारण की।
- महत्त्वपूर्ण मंदिर: किले में प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित है, जो भगवान शिव को समर्पित है और चंदेल शासक परमादित्य देव द्वारा निर्मित है।
- पौराणिक महत्त्व: मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने समुद्र मंथन के दौरान निकले विष का पान कालिंजर में किया था, इसी कारण मंदिर को ‘नीलकंठ’ (नीले कंठ वाले) कहा जाता है।
- प्रमुख स्मारक: हनुमान द्वार, लाल दरवाज़ा, गणेश द्वार, राजा अमन सिंह महल, रानी महल, पाताल गंगा और सीता कुंड।
- शेर शाह सूरी की 1545 में कालिंजर किले की घेराबंदी के दौरान मृत्यु हुई थी।
- पर्यटन संभावनाएँ: इस विरासत का दर्जा मिलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है तथा यह शोधकर्त्ताओं, विद्यार्थियों और भूविज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को आकर्षित करेगा।
- यह स्थल कालिंजर, खजुराहो और चित्रकूट को जोड़ने वाले व्यापक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जा सकता है।
|
और पढ़ें: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), राष्ट्रीय भू-धरोहर स्थल |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
BPCL ने गुरुग्राम में भारत का पहला LPG ATM लॉन्च किया
चर्चा में क्यों?
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने हरियाणा के गुरुग्राम में एक पायलट कार्यक्रम के रूप में भारत का पहला 24×7 LPG ATM लॉन्च किया है।
मुख्य बिंदु:
- विशेषताएँ: यह 10 किलोग्राम के कंपोजिट सिलेंडर प्रदान करता है, जो पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों के मुकाबले आधे वज़न के होते हैं, जिससे इन्हें सॅंभालना आसान होता है।
- क्षमता: यह 2–3 मिनट में एक सिलेंडर प्रदान करता है और एक समय में लगभग 10 सिलेंडर स्टोर कर सकता है।
- प्रौद्योगिकी: इसमें ऐसे सेंसर लगे होते हैं जो स्टॉक कम होने पर नज़दीकी गैस एजेंसी को सूचित करते हैं, जिससे समय पर पुनः भराई हो सके।
- लक्षित उपयोगकर्त्ता: प्रारंभ में यह सेवा गुरुग्राम में BPCL के ग्राहकों के लिये उपलब्ध है।
- यह सेवा डिलीवरी के इंतज़ार पर निर्भरता को कम करने और विशेष रूप से ऑफ-आवर्स के दौरान ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने का उद्देश्य रखती है।
- भावी संभावनाएँ: यदि यह सफल रहती है तो BPCL इस LPG ATM मॉडल को अन्य शहरों और आवासीय परिसरों में भी लागू करने की योजना बना रही है।
|
और पढ़ें: LPG की कीमतों में वृद्धि का सामाजिक-पारिस्थितिक प्रभाव |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
सुदर्शन पटनायक जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
चर्चा में क्यों?
भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 के लिये जन-जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
मुख्य बिंदु:
- आधिकारिक अधिसूचना: यह नियुक्ति गृह मंत्रालय द्वारा 16वीं राष्ट्रीय जनगणना की तैयारियों के तहत जारी की गई है।
- भूमिका: जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पटनायक अपनी विशिष्ट सैंड आर्ट के माध्यम से पूरे भारत में नागरिकों को जनगणना के महत्त्व के बारे में जागरूक करेंगे और व्यापक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करेंगे।
- सुदर्शन पटनायक – प्रमुख उपलब्धियाँ:
- पद्म श्री पुरस्कार: कला और सामाजिक जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिये वर्ष 2014 में पद्म श्री से सम्मानित।
- गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड: वर्ष 2017 में पुरी समुद्र तट पर 48 फीट 8 इंच ऊँचा विश्व का सबसे बड़ा सैंड कैसल बनाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
- सामाजिक अभियान: सैंड आर्ट के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 और बच्चों के अधिकार जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाते हैं।
- सांस्कृतिक दूत: विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सवों और प्रदर्शनियों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- जनगणना 2027:
- जनगणना, जनगणना अधिनियम 1948 के तहत आयोजित की जाती है।
- इसका संचालन भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त द्वारा किया जाता है।
- जनगणना 2027, देश में डिजिटल माध्यम से होने वाली पहली जनगणना होगी।
- जनगणना 2027, भारत की 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी।
- जनगणना 2027, के आधिकारिक शुभंकर ‘प्रगति’ (महिला) और ‘विकास’ (पुरुष) हैं।
|
और पढ़ें: जनगणना 2027, जनगणना अधिनियम 1948 |


